फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

Wed, 05 Oct 2022 05:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Oct 2022 05:46 PM IST
सार

ज्यादातर सड़क हादसों के लिए ब्लैक स्पॉट जिम्मेदार होते हैं। इनके कारण हर साल हजारों लोगों की दुर्घटना में मौत हो जाती है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि ब्लैक स्पॉट क्या होते हैं। 
 

विज्ञापन
Do you know what is a black spot, how black spots on the road cause serious accidents
रोड पर ब्लाइंड स्पॉट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर साल सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में कुछ लोगों की मौत हो जाती है। तो कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। कुछ हादसों में दूसरे वाहन से टक्कर होती है तो कहीं पर ड्राइवर को समझ ही नहीं आता और हादसा हो जाता है। ऐसी जगहों को ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। ये किस तरह से हादसों के लिए जिम्मेदार होते हैं। आइए जानते हैं।

क्या होता है ब्लैक स्पॉट

Do you know what is a black spot, how black spots on the road cause serious accidents
रोड पर ब्लाइंड स्पॉट - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। सरकार की ओर से किसी सड़क, हाइवे, एक्सप्रेस वे पर अगर एक ही जगह तीन साल में पांच सड़क हादसे हो जाएं। इसके अलावा किसी जगह पर तीन साल में दस मौत हो जाएं तो उसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। हादसे के आस-पास का 500 मीटर का एरिया ब्लैक स्पॉट माना जाता है।
 

कब बनता है ब्लैक स्पॉट

Do you know what is a black spot, how black spots on the road cause serious accidents
रोड पर ब्लाइंड स्पॉट - फोटो : सोशल मीडिया
जिस जगह पर सीधी सड़क में एक शॉर्प गिरावट आए। ऐसी जगह पर जहां दूसरी ओर से आने वाला ट्रैफिक नजर ना आए, शॉर्प रोड पर छिपा हुआ जंक्शन हो। ऐसी जगहों पर हादसा होने का खतरा होता है।

यह भी पढ़ें - EV Safety: बैटरी सुरक्षा के नए नियमों को लागू होने में हो सकती है देरी, ईवी कंपनियों ने सरकार से की ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कितनी जगह है ब्लैक स्पॉट

Do you know what is a black spot, how black spots on the road cause serious accidents
रोड पर ब्लाइंड स्पॉट - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर 2021 में लोक सभा में सरकार ने इस मामले पर एक जानकारी दी थी। जिसमें बताया गया था कि देश की सड़कों पर कुल 5803 ब्लैक स्पॉट हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हैं और सबसे कम मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और नगालैंड में हैं। सिर्फ 2016 से 2018 के दौरान ही 79 हजार हादसे हुए हैं। इन हादसों में 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें - Tips for Night Driving: रात में कार ड्राइव करना कितना खतरनाक, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed