फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Demand to reduce GST on two wheelers FADA delegation met Gadkari, know details

Two Wheeler GST: दो पहिया वाहनों पर जीएसटी कम करने की मांग, गडकरी से मिला फाडा का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 10 Aug 2023 10:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 10 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

दो पहिया वाहनों पर जीएसटी कम करने को लेकर फाडा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिला। मुलाकात के दौरान और किन मामलों पर चर्चा हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Demand to reduce GST on two wheelers FADA delegation met Gadkari, know details
For Reference Only - फोटो : fada

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से फाडा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान किन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


फाडा ने की मुलाकात
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान कम कीमत की बाइक और स्कूटर पर टैक्स को कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुई मांग
मुलाकात के दौरान फाडा की ओर से यह मांग की गई कि 100 से 125 सीसी के दो पहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 फीसदी से कम करके 18 फीसदी कर दिया जाए। फाडा का मानना है कि एंट्री लेवल के दो पहिया वाहनों पर जीएसटी की दर कम करने से उद्योग को बढ़ावा भी मिलेगा साथ ही खरीदारों पर कीमत का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

फाडा अध्यक्ष ने कही यह बात
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि ऑटो सैक्टर के अंदर कई सेगमेंट को कोविड-19 ने परेशान किया था। लेकिन अब उन्होंने सराहनीय सुधार दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में बढ़ोतरी के बाद से एंट्री लेवल के दो पहिया वाहनों का सेगमेंट प्रभावित रहा है। इसमें 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण संगठन ने मांग की है कि एंट्री लेवल दो पहिया वाहनों पर जीएसटी को कम करके 18 फीसदी किया जाए।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

सितंबर में होगा कान्क्लेव का आयोजन
फाडा की ओर से 14 सितंबर को कान्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके पांचवें संस्करण में केंद्रीय मंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया गया है। यह कार्यक्रम सहयोग करें तेजी लाएं और जश्न मनाएं की थीम पर आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed