फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen Vs Tata: सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक ईसी3 खरीदें या टाटा की टियागो को खरीदना होगा बेहतर, जानें सबकुछ

Wed, 01 Mar 2023 02:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Mar 2023 02:40 PM IST
सार

सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च किया गया है। क्या सिट्रॉएन की ईसी3 को खरीदना बेहतर रहेगा या फिर टाटा की टियागो को घर लाया जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
citroen ec3 electric vs tata tiago electric, which electric car is best for you, know all details
For Reference Only - फोटो : citroen india

फ्रेंच कार कंपनी सिट्राॅएन की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में पहली कार को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से फरवरी के आखिरी में ही ईसी3 को लॉन्च किया गया। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सिट्रॉएन की ईसी3 को खरीदना बेहतर होगा या फिर टाटा की टियागो इलेक्ट्रिक को खरीदना समझदारी होगी।

लॉन्च हुई सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक कार

citroen ec3 electric vs tata tiago electric, which electric car is best for you, know all details
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार ईसी3 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ सिट्रॉएन देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने छह महीने में आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन में किसी उत्पाद को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कैसी है बैटरी

citroen ec3 electric vs tata tiago electric, which electric car is best for you, know all details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से 29.2KWH की बैटरी दी गई है और 3.3 किलोवॉट ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग किया गया है। घर में चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में अधिकतम 10 घंटे के आस-पास लगते हैं और डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ईसी3 को एआरएआई एमआईडीसी आई सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर की मिलती है। हालांकि इसे डीसी चार्जर के जरिए 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

वहीं टियागो इलेक्ट्रिक में कंपनी दो बैटरी के विकल्प देती है। इनमें से 24 kWh वाली बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद लगभग 315 किलोमीटर चलाया जा सकता है। जबकि 19.2 kWh बैटरी के साथ कार को 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है। टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी को सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी दमदार मोटर

citroen ec3 electric vs tata tiago electric, which electric car is best for you, know all details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सिट्रॉएन ईसी3 में एक फ्रंट माउंटिड मोटर दी गई है 56 बीएचपी की ताकत और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जिससे यह 6.8 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

टियागो इलेक्ट्रिक में जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर आधारित है। जो एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह कार 5.7 सेकेंड में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें दो ड्राइव मोड मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

citroen ec3 electric vs tata tiago electric, which electric car is best for you, know all details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से ड्राइविंग के लिए ईको और स्टैंडर्ड मोड, 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन के साथ वायरलेस मिररिंग, स्टेयरिंग पर ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हाइट एडजस्टमेंट के साथ ड्राइविंग सीट, एलईडी डीआरएल, माई सिट्रॉएन कनेक्ट एप के साथ 35 स्मार्ट फीचर्स, एपल कार प्ले, एंडाइड ऑटो, चार स्पीकर, रिमोट की-लेस एंट्री, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

टियागो इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से रीजनरेटिव तकनीक भी दी गई है जिससे कार की रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, फॉलो-मी होम लाइट्स, पंचर रिपेयर किट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम , लैदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed