चीन की वाहन निर्माता जीली के ब्रॉन्ड जीक्र की ओर से अब तक की सबसे ज्यादा लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से लॉन्च की गई इस एमपीवी को जीक्र 009 नाम दिया गया है। इस खबर में हम इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी की खासियतों की जानकारी दे रहे हैं।
कैसी है 009
2 of 5
जीक्र की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 009
- फोटो : सोशल मीडिया
जीली के ब्रॉन्ड जीक्र की 009 एमपीवी को मिनिवैन का डिजाइन दिया गया है। इसकी लंबाई 5209 एमएम, 2024 एमएम चौड़ाई और 3205 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। इसमें आगे की दो रो में कैप्टन सीट्स और तीसरी रो पर 60:40 में स्प्लिट होने वाली सीट्स दी गई हैं। एमपीवी को छह यात्रियों के सफर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें - Kia Carens Price Hike: किया ने चुपके से बढ़ाए सात सीटर एमपीवी कैरेंस के दाम, खरीदने के लिए करना पड़ता है इंतजार
कितनी है रेंज
3 of 5
जीक्र की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 009
- फोटो : सोशल मीडिया
जीक्र 009 को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इनमें से एक बैटरी 116 KWH की है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 702 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं दूसरी बैटरी की क्षमता ज्यादा है। दूसरी बैटरी 140 KWH की है। जो सिंगल चार्ज में 822 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
मोटर में भी हैं दमदार
4 of 5
जीक्र की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 009
- फोटो : सोशल मीडिया
एमपीवी में दमदार मोटर भी दी गई है। 009 में लगी मोटर से एमपीवी को 536 बीएचपी की ताकत और 686 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार मोटर के साथ ये एमपीवी जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकेंड में हासिल कर लेती है।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स
5 of 5
जीक्र की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 009
- फोटो : सोशल मीडिया
जीक्र 009 में कंपनी की ओर से एआई इंटेलीजेंट असिस्टेंट दिया गया है। एमपीवी में आगे की ओर छोटा और पीछे की ओर बड़ा सनरूफ भी दिया गया है। इसमें कांफ्रेंस कॉल के लिए सीलिंग पर 15.6 इंच की स्क्रीन भी मिलती है। साथ ही बेहतरीन कम्यूनिकेशन सिस्टम, यामाहा का 20 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, आठ मेगापिक्सल के सात हाई-डेफिनेशन कैमरे, 360 डिग्री कैमरा, 10.4 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी के लिए ADAS, एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान