फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Ronin Updated New Features Ahead Festive Season. How Compare RE Hunter 350?

टीवीएस रोनिन हुई नए फीचर्स के साथ अपडेट: क्या हंटर 350 को दे पाएगी टक्कर? जानें कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट?

Wed, 23 Sep 2026 07:12 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 23 Sep 2026 07:12 AM IST
सार

टीवीएस मोटर्स ने फेस्टिव सीजन 2026 से पहले अपनी मॉडर्न-रेट्रो बाइक टीवीएस रोनिन को नए और एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। अब यह बाइक डुअल-चैनल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है, लेकिन क्या यह रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को सीधी टक्कर दे पाएगी? आइए जानते हैं कीमत, फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी बाइक आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
TVS Ronin Updated New Features Ahead Festive Season. How Compare RE Hunter 350?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

टीवीएस ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी रोनिन को अपडेट किया है। कंपनी ने बाइक में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल एबीएस, टाइप-सी चार्जिंग, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बड़े इंजन और ज्यादा टॉर्क के साथ इस सेगमेंट में मौजूद है। ऐसे में कीमत, इंजन, वजन और फीचर्स के लिहाज से दोनों बाइक्स में क्या अंतर है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन


कितनी है दोनों बाइक्स की कीमत?

  • दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो टीवीएस रोनिन की कीमत बेस वेरिएंट में करीब 1.30 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 1.64 लाख तक जाती है।
  • विज्ञापन
  • वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत लगभग 1.38 लाख से 1.71 लाख तक है। यानी कीमत के मामले में दोनों बाइक्स एक-दूसरे के काफी करीब हैं, हालांकि हंटर 350 का टॉप वेरिएंट Ronin से महंगा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


इंजन में बड़ा अंतर

  • इंजन के मामले में दोनों बाइक्स में काफी अंतर है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349cc का इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • दूसरी तरफ टीवीएस रोनिन में 225.9cc का इंजन दिया गया है। यह 20.1 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।


दोनों बाइक्स में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

  • दिलचस्प बात यह है कि पावर के आंकड़े लगभग समान हैं, लेकिन हंटर 350 का इंजन बड़ा है और इसका टॉर्क भी रोनिन से ज्यादा है। वजन के मामले में टीवीएस रोनिन को बढ़त मिलती है। इसका वजन 160 kg है।
  • वहीं रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का वजन 177 से 181 किग्रा के बीच है। यानी हंटर 350 की तुलना में रोनिन करीब 17 से 21 किग्रा हल्की है। कम वजन की वजह से रोनिन को शहर में चलाने और ट्रैफिक के बीच संभालने में आसानी हो सकती है।


किस बाइक में ज्यादा फीचर्स?

  • टीवीएस रोनिन में वेरिएंट के आधार पर ड्यूल-चैनल एबीएस, कनेक्टेड क्लस्टर, टाइप-सी चार्जिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • हंटर 350 में भी वेरिएंट के अनुसार एबीएस और ब्रेक सेटअप अलग-अलग मिलते हैं। हालांकि, रोनिन का अपडेटेड फीचर पैकेज इसे ज्यादा मॉडर्न अप्रोच वाली बाइक बनाता है।


किसके लिए कौन सी बाइक?

  • अगर आपकी प्राथमिकता कम वजन, ज्यादा आधुनिक फीचर्स और मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन है, तो टीवीएस रोनिन आपके लिए ज्यादा उपयुक्त विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप बड़ा इंजन और ज्यादा टॉर्क चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पर विचार किया जा सकता है।
  • दोनों बाइक्स की अपनी अलग खूबियां हैं। रोनिन हल्के वजन और फीचर्स पर फोकस करती है, जबकि हंटर 350 बड़े इंजन और ज्यादा टॉर्क के साथ आती है। इसलिए अंतिम फैसला आपकी प्राथमिकता फीचर्स और वजन या इंजन और टॉर्क पर निर्भर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed