{"_id":"67f616ecea4bc024390b6a95","slug":"car-ownership-trends-in-india-sees-rise-of-women-car-buyers-and-growing-preference-for-automatic-and-ev-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Used Cars: भारत के सेकंड हैंड कार बाजार में बदल रहे रुझान, ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Used Cars: भारत के सेकंड हैंड कार बाजार में बदल रहे रुझान, ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी मांग
Wed, 09 Apr 2025 12:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:12 PM IST
सार
जैसे-जैसे भारत के शहर तेजी से फैल रहे हैं और लोगों की जरूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे कार खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और साथ ही ऑटोमैटिक व इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Second Hand Cars
- फोटो : Freepik
विस्तार
जैसे-जैसे भारत के शहर तेजी से फैल रहे हैं और लोगों की जरूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे कार खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। प्रीओन्ड यानी यूज्ड कारों की कंपनी स्पिनी ने अपनी पहली तिमाही (Q1 2025) की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि सेकंड हैंड कार मार्केट में कौन-कौन से नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार अब लोग डिजिटल तरीके से कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और साथ ही ऑटोमैटिक व इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें - Cab Services: मुंबई बनी सबसे भूलक्कड़ शहर! गोल्ड बिस्किट से लेकर वेडिंग साड़ी तक... सबसे ज्यादा चीजें भूल जाते हैं

ऑनलाइन कार खरीदने पर बढ़ा भरोसा
अब लोग कार खरीदने के लिए शोरूम जाने के बजाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। स्पिनी की रिपोर्ट बताती है कि Q1 2025 में 77 प्रतिशत कारों की बिक्री डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हुई, जो 2024 में 75 प्रतिशत और 2023 में 70 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि लोग अब ऑनलाइन खरीदारी को सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद मानने लगे हैं।
इस बदलाव में फाइनेंसिंग की भी बड़ी भूमिका रही है, खासकर युवाओं के बीच। 25 से 30 साल की उम्र वाले ग्राहक अब कार लोन के जरिए गाड़ियां खरीद रहे हैं। इस साल Q1 में 57 प्रतिशत ग्राहकों ने लोन लेकर कार खरीदी। जयपुर इस मामले में सबसे आगे रहा, जहां 60 प्रतिशत कारें फाइनेंसिंग के जरिए खरीदी गईं।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बढ़ी
शहरों की ट्रैफिक और लगातार ड्राइविंग की मुश्किलों के चलते अब लोग ऑटोमैटिक कारें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Q1 2025 में 29 प्रतिशत कारें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली थीं, जबकि 2024 में ये आंकड़ा 24 प्रतिशत था। आसान ड्राइविंग के कारण ऑटोमैटिक गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा

कॉम्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक बनीं लोगों की पहली पसंद
भारतीय सड़कों के लिहाज से कॉम्पैक्ट एसयूवी को बहुत ही परफेक्ट माना जा रहा है। Q1 2025 में इस सेगमेंट में 20 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ देखी गई। फोर्ड इकोस्पोर्ट इस कैटेगरी में सबसे आगे रही, जबकि टाटा नेक्सन और ह्यूंदै वैन्यू को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
दूसरी ओर, हैचबैक गाड़ियां अब भी लोगों की चहेती बनी हुई हैं। रेनो क्विड, ह्यूंदै ग्रैंड आई10 और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी गाड़ियां टॉप चॉइस रहीं। खास बात ये रही कि इस बार स्विफ्ट ने बलेनो को भी पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश

लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता
प्रीमियम सेगमेंट में भी दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। स्पिनी मैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जीप कंपास अब भी लग्जरी कार कैटेगरी में टॉप पर है, उसके बाद बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए का नंबर आता है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात करें तो टाटा नेक्सन ईवी सबसे आगे रही है। पुणे शहर ने यूज्ड ईवी सेल्स में बाकी शहरों को पीछे छोड़ दिया है। जिससे साफ है कि वहां ग्रीन मोबिलिटी के प्रति अच्छा खासा झुकाव है।
हालांकि अभी भी पेट्रोल गाड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। Q1 2025 में कुल बिक्री में से 84 प्रतिशत पेट्रोल कारें थीं, जबकि डीजल (10%), सीएनजी (4%) और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का हिस्सा सिर्फ 2% रहा। लेकिन उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी आने वाले समय में बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

महिलाओं की फैसले में हिस्सेदारी बढ़ी
अब महिलाएं भी सेकंड हैंड कार खरीदने के फैसले में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 2024 में जहां 26 प्रतिशत कार खरीदार महिलाएं थीं, वहीं Q1 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया, और मार्च में ये 30 प्रतिशत तक पहुंच गया। कोच्चि में सबसे ज्यादा महिला खरीदार देखने को मिलीं, जबकि कोयंबटूर में 27 प्रतिशत महिलाओं ने कार लोन का सहारा लिया।
महिला खरीदार भी कार के प्रकार की पसंद को प्रभावित कर रही हैं। 60 प्रतिशत महिला खरीदारों को ऑटोमैटिक हैचबैक कारें पसंद आईं, उसके बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी (18%) की पसंद रही। इससे साफ है कि महिलाएं आसान ड्राइविंग और प्रैक्टिकलिटी को ज्यादा तरजीह दे रही हैं।
यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?

कौन से शहर हैं यूज्ड कार खरीद में टॉप पर
बंगलूरू, हैदराबाद और दिल्ली सेकंड हैंड कार खरीदने के मामले में टॉप 3 शहर रहे। पुणे ने एक खास पहचान बनाई क्योंकि वहां की कुल बिक्री में से 40 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक कारों की रही।
स्पिनी की डिलीवरी सर्विस में भी बदलाव दिखा है। Q1 2025 में 78 प्रतिशत कारों की डिलीवरी स्पिनी हब्स से की गई, जो 2024 में 74 प्रतिशत थी। वहीं होम डिलीवरी का प्रतिशत थोड़ा घटकर 22 प्रतिशत रह गया। इसका मतलब है कि लोग अब भी कार खरीदते वक्त उसे खुद जाकर देखना और परखना ज्यादा पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू
यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स