फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Himalayan 750, Launch Expected Soon, Know Expected Features, Engine

रॉयल एनफील्ड: लॉन्च से पहले सामने आई हिमालयन 750 की संभावित जानकारी, क्या-क्या हो सकता है खास? जानें यहां

Tue, 08 Sep 2026 03:16 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 03:16 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल हिमालयन 750 को जल्द ही भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। लेह में हिमालयन 440 के लॉन्च इवेंट के दौरान इस 750cc एडवेंचर बाइक की झलक दिखाई गई, जो क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। जानिए लॉन्च से पहले सामने आई 750 के संभावित इंजन, सस्पेंशन, डिजाइन और नए फीचर्स की पूरी डिटेल।  

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 750, Launch Expected Soon, Know Expected Features, Engine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

रॉयल एनफील्ड अपनी हिमालयन फैमिली को जल्द ही एक नई और ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकिल के साथ विस्तार दे सकती है। कंपनी ने हाल ही में हिमालयन 750 को लद्दाख के लेह में शोकेस किया है, जहां बाइक के डिजाइन के साथ-साथ इसके कई हार्डवेयर और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इससे पहले भी इस मोटरसाइकिल के प्रोटोटाइप को भारत और विदेशों में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

हिमालयन 750 को कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर मोटरसाइकिल माना जा रहा है। यह मौजूदा हिमालयन 450 से ज्यादा पावरफुल हो सकती है और लंबी दूरी की टूरिंग के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन


750cc का नया पैरेलल-ट्विन इंजन

  • हिमालयन 750 में नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, यह इंजन एयर-एंड-ऑयल-कूल्ड हो सकता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी इसके आधिकारिक पावर और टॉर्क आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में इसके करीब 55hp की पावर और 60Nm के आसपास टॉर्क देने की उम्मीद जताई गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह इंजन मौजूदा रॉयल एनफील्ड 650cc पैरेलल-ट्विन मोटर से ज्यादा पावरफुल होगा। इससे हाईवे पर बाइक की परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की क्रूजिंग क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, क्विकशिफ्टर को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। स्लिपर और असिस्ट क्लच मिलने की संभावना जताई जा रही है।

19-इंच का फ्रंट व्हील

  • हिमालयन 750 के डिजाइन और हार्डवेयर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेह में दिखाई गई रोड-बायस्ड बाइक में 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील देखने को मिले हैं। इससे यह साफ होता है कि हिमालयन 450 के मुकाबले ज्यादा रोड-टूरिंग फोकस्ड हो सकती है, क्योंकि हिमालयन 450 में 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है।
  • इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड इसके अलग वेरिएंट में स्पोक व्हील भी दे सकती है। इससे ग्राहकों को रोड-बायस्ड और ज्यादा ऑफ-रोड फोकस्ड सेटअप के बीच विकल्प मिल सकता है।


एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलेगा

  • नई हिमालयन 750 के सस्पेंशन सेटअप को भी प्रीमियम रखा गया है। इसके फ्रंट में इनवर्टेड यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें एडजस्टमेंट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • शोकेस की गई बाइक में फ्रंट सस्पेंशन पर प्रीलोड और कंप्रेशन एडजस्टमेंट तथा रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक देखा गया है। इससे राइडर अपनी जरूरत और लोड के हिसाब से सस्पेंशन सेटअप को बदल सकेगा।


क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल पहली बार

  • हिमालयन 750 की सबसे बड़ी खासियतों में इसके इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल हो सकती है जिसमें क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल दोनों मिलेंगे। बाइक के स्विचगियर पर इन फीचर्स के लिए अलग-अलग कंट्रोल भी दिखाई दिए हैं।
  • इसके अलावा, इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलने की उम्मीद है। राइडिंग मोड के जरिए थ्रॉटल रिस्पॉन्स और बाइक के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।


टीएफटी डिस्प्ले और गूगल मैप्स नेविगेशन

  • हिमालयन 750 में हिमालयन 450 जैसा राउंड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स आधारित नेविगेशन की सुविधा मिल सकती है।
  • इसके जरिए राइडर कॉल और SMS अलर्ट भी देख सकेगा। बाइक में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी देखा गया है, जो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस चार्ज करने में उपयोगी होगा।


डिजाइन में क्या मिलेगा खास?

  • डिजाइन की बात करें तो हिमालयन 750 का लुक हिमालयन परिवार से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसका आकार ज्यादा बड़ा और रोड-प्रेजेंस ज्यादा दमदार है। इसमें गोल एलईडी हेडलाइट, बड़ा फ्यूल टैंक, बड़े टैंक श्राउड्स, लंबी विंडस्क्रीन और स्प्लिट सीट सेटअप दिया गया है।
  • इसके अलावा, बाइक में अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और रियर लगेज रैक भी देखने को मिला है। स्प्लिट सीट डिजाइन के कारण पैनियर और टॉप बॉक्स लगाने के लिए भी पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद है।


ब्रेकिंग और सेफ्टी

  • हिमालयन 750 में आगे की तरफ डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके साथ डुअल-चैनल एबीएस मिलने की उम्मीद है, जबकि ABS के अलग-अलग मोड भी उपलब्ध हो सकते हैं।
  • ट्रैक्शन कंट्रोल और राइडिंग मोड्स के साथ ये फीचर्स बाइक को अलग-अलग रोड और मौसम की परिस्थितियों में ज्यादा नियंत्रित तरीके से चलाने में मदद कर सकते हैं।


कब लॉन्च हो सकती हिमालयन 750?
फिलहाल कंपनी की ओर से हिमालयन 750 की आधिकारिक लॉन्चिंग डेट और कीमत का एलान नहीं किया गया है। हालांकि मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका ग्लोबल डेब्यू EICMA 2026 में हो सकता है, जबकि भारत में इसे मोटोवर्स 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोवर्स 2026 का आयोजन 27 से 29 नवंबर के बीच गोवा के वागाटोर में होना है। कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4.5 लाख रहने का अनुमान लगाया गया है।



किन बाइक्स को दे सकती है टक्कर?
लॉन्च होने के बाद हिमालयन 750 का मुकाबला प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट की बाइक्स से हो सकता है। इसमें बीएमडब्ल्यू एफ 450 GS, होंडा एनएक्स 500 और आने वाली नॉर्टन एटलस जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed