{"_id":"67f517dde68f4f7194014f3f","slug":"komaki-electric-launches-updated-range-of-range-electric-motorcycles-know-price-features-specifications-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा
Tue, 08 Apr 2025 06:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:04 PM IST
सार
Komaki Electric (कोमाकी इलेक्ट्रिक) ने अपनी पॉपुलर क्रूजर मोटरसाइकिल Komaki Ranger (कोमाकी रेंजर) का नया और अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Komaki Ranger Electric Motorcycle
- फोटो : Komaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Komaki Electric (कोमाकी इलेक्ट्रिक) ने अपनी पॉपुलर क्रूजर मोटरसाइकिल Komaki Ranger (कोमाकी रेंजर) का नया और अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - रेंजर बेस मॉडल जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से थोड़ी कम है। और दूसरी, रेंजर फुली लोडेड जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

250 किमी रेंज का दावा
कंपनी का दावा है कि नया कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक अब एक बार की चार्जिंग में 250 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। बाइक में नई जेनरेशन LiFePO बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले से ज्यादा टिकाऊ और लंबी दूरी के लिए भरोसेमंद मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

आरामदायक राइड के लिए नए बदलाव
अपडेटेड रेंजर बाइक को न सिर्फ पावरफुल बनाया गया है, बल्कि इसमें राइडर के आराम का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें ट्रांसपेरेंट फ्रंट विंडस्क्रीन, 7.0 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले, और नई तरह की कुशन सीट दी गई है। बाइक में अब 50 लीटर का एक्स्ट्रा स्टोरेज, अतिरिक्त एलईडी हेडलाइट, और ड्यूल साउंड पाइप्स के साथ फ्लेम इफेक्ट भी मिलता है, जो इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू

स्पीड और बैटरी चार्जिंग
यह इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लगता है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश
बिक्री के साथ वारंटी का भरोसा भी
कोमाकी इलेक्ट्रिक इस बाइक पर तीन साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। यह वारंटी बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर लागू होती है। इसके अलावा चार्जर पर एक साल की वारंटी भी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?

कंपनी की उम्मीदें
कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने बताया कि इस नए मॉडल के जरिए कंपनी बाजार में और गहराई तक अपनी पकड़ बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, "इस मॉडल में पावर, परफॉर्मेंस और क्लास का संपूर्ण पैकेज में मिलते हैं। लंबी दूरी की ईवी राइडिंग के लिए ये एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।"
यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स