फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mumbai Uber riders forgetful list, Gold biscuits to hair wig and wedding sarees

Cab Services: मुंबई बनी सबसे भूलक्कड़ शहर! गोल्ड बिस्किट से लेकर वेडिंग साड़ी तक.. सबसे ज्यादा चीजें भूलते हैं

Tue, 08 Apr 2025 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई अब देश की सबसे भूलक्कड़ शहर बन गई है। पिछले दो सालों से ये टाइटल दिल्ली के नाम था, लेकिन इस बार मुंबई वालों ने आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Uber riders forgetful list, Gold biscuits to hair wig and wedding sarees
उबर - फोटो : ANI

विस्तार

उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई अब देश की सबसे भूलक्कड़ शहर बन गई है। पिछले दो सालों से ये टाइटल दिल्ली के नाम था, लेकिन इस बार मुंबई वालों ने आगे निकल गए हैं। यानी अब सबसे ज्यादा चीजें अगर कोई उबर कैब में भूलता है, तो वो मुंबई के लोग हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

उबर की ओर से क्या कहा गया?
उबर इंडिया साउथ एशिया के डायरेक्टर, शिव शैलेन्द्रन ने कहा, "हम सभी उस पल से गुजरे हैं, जब अचानक याद आता है कि कोई जरूरी चीज कैब में छूट गई। हमारी कोशिश है कि एप के जरिए लोग आसानी से अपनी चीजें वापस पा सकें। हम अपने राइडर्स के भरोसे की सराहना करते हैं।"

यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश

कौन-कौन से शहर हैं टॉप 5 में?
उबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पहले नंबर पर, दिल्ली दूसरे, और पुणे तीसरे नंबर पर है। पुणे ने दो पायदान की छलांग लगाते हुए बंगलूरू को पीछे छोड़ा जो अब चौथे नंबर पर है। कोलकाता इस बार पहली बार टॉप 5 में शामिल हुआ है, यानी भूलने की इस रेस में अब "सिटी ऑफ जॉय" भी शामिल हो चुका है।

यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव 

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?
विज्ञापन

क्या-क्या छूट जाता है कैब में?
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लोग कैब में कौन-कौन सी चीजें भूल जाते हैं। यकीन मानिए, 25 किलो देशी घी का डिब्बा, शादी की साड़ी, गोल्ड बिस्किट, और यहां तक कि बालों का विग तक कैब में छूट चुका है। ये सुनकर मन में यही सवाल आता है, आखिर कैब में लोग क्या कर रहे थे?

इसके अलावा, रोजमर्रा की चीजें जैसे मोबाइल फोन, ईयरफोन, बैकपैक और पासपोर्ट भी आमतौर पर छूटते हैं। मोबाइल ब्रांड की बात करें तो सैमसंग सबसे ज्यादा छूटने वाला फोन है, उसके बाद एपल और फिर वनप्लस का नंबर आता है।

यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू

कब सबसे ज्यादा चीजें छूटती हैं?
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि वीकेंड यानी शुक्रवार शाम से लेकर रविवार तक के दिन सबसे ज्यादा भूलने वाले होते हैं। खासकर शाम के 6 बजे से 8 बजे के बीच लोग सबसे ज्यादा चीजें भूल जाते हैं। त्योहारों के समय में भी यह भूलने का ट्रेंड और तेज हो जाता है। शायद मस्ती और सेलिब्रेशन में लोग ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते।

तो कैब से उतरने से पहले एक बार पीछे जरूर देख लें! कौन जाने, अगली रिपोर्ट में आपकी कोई चीज लिस्ट में शामिल हो जाए! 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: बीवाईडी को झटका, टेस्ला को मौका, भारत ने ईवी निवेश नीति में बरती सतर्कता, जानें वजह 

यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed