{"_id":"6342aadeba13b30e801a0a64","slug":"byd-ev-byd-s-new-electric-car-is-being-launched-on-october-11-know-who-will-compete-mg-hyundai-tata-mahindra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BYD New EV: 11 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें किनसे होगा मुकाबला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BYD New EV: 11 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें किनसे होगा मुकाबला
Sun, 09 Oct 2022 04:50 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:50 PM IST
सार
चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली भारत में अपनी नई कार को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की नई कार का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद किन कारों से होगा। इस खबर में हम इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बीवाईडी Atto3
- फोटो : BYD India
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च हो रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल चीन की कंपनी बीवाईडी भी भारत में अपनी नई ईवी लॉन्च करने को तैयार है। कंपनी 11 अक्तूबर को देश में नए इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी भी दी गई है। भारतीय बाजार में पहले से ही एमजी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा की ईवी के ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में इस कंपनी के सामने क्या चुनौती रहेंगी। आइए जानते हैं।
Trending Videos
कैसी होगी नई ईवी
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
BYD Atto 3 ईवी 11 अक्तूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही है। कंपनी की नई ईवी की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में कंपनी की ये दूसरा उत्पाद है। इसके पहले कंपनी e6 MPV पेश कर चुकी है। नई ईवी में 49.92 kWh ब्लेड बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसको एक बार फुल चार्ज करने पर (WLTP साइकिल के अनुसार) 345 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। कंपनी इस ईवी के एक्सटेंडेड रेंज वाले वर्जन की भी पेशकश कर सकती है। जिसमें 60.49 kWh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह सिंगल चार्ज में 420 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
MG ZS EV
एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : mg india
एमजी जेडएस ईवी में दो वैरिएंट मिलते हैं। इनमें एक्साइट और एक्सक्लूसिव शामिल हैं। इस कार में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में लगी मोटर से 174 बीएचपी और 280 न्यूटन मीटर का टार्क मिलता है। एमजी की ये ईवी 8.5 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 22.58 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.60 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Best EV Scooter: हीरो के विडा के मुकाबले में हैं ये तीन स्कूटर्स, जानें कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट
यह भी पढ़ें - Best EV Scooter: हीरो के विडा के मुकाबले में हैं ये तीन स्कूटर्स, जानें कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric
हुंडई कोना ईवी
- फोटो : hyundai
हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक भी बीवाईडी की ईवी के लिए चुनौती पेश करेगी। साउथ कोरियन कार कंपनी की इस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.02 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इस ईवी को सिंगल चार्ज करने के बाद 452 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 9.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। कार में ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। कंपनी इस कार की बैटरी पर आठ साल या एक लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।
यह भी पढ़ें - Upcoming Electric Scooters: जल्द भारत में लॉन्च होंगे बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें - Upcoming Electric Scooters: जल्द भारत में लॉन्च होंगे बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
टाटा नेक्सन ईवी
टाटा नेक्सन ईवी
- फोटो : tata motors
टाटा की ओर से नेक्सन ईवी का जेट एडिशन बीवाईडी की कार को चुनौती दे सकता है। नेक्सन में जेट एडिशन के साथ ही ईवी प्राइम, ईवी मैक्स और डॉर्क एडिशन के ऑप्शन मिलते हैं। जेट एडिशन वाली नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.04 लाख रुपये है। टाटा की इस ईवी में एक 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसेएक बार फुल चार्जिंग पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किलोमीटर की एआरएआई-प्रमाणित रेंज मिलती है। इसमें 143 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह कार 9 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें - Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप
यह भी पढ़ें - Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप