{"_id":"63428424d70d0b32503b43cd","slug":"nitin-gadkari-told-when-india-s-first-flex-fuel-car-is-coming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flex Fuel Car: नितिन गडकरी ने इथेनॉल पर कही बड़ी बात, बताया कब आ रही भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flex Fuel Car: नितिन गडकरी ने इथेनॉल पर कही बड़ी बात, बताया कब आ रही भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:11 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल पर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार कब आ रही है।
विज्ञापन
1 of 7
नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में पेट्रोल और डीजल जैसे परंपरागत ईंधन के आसमान छूते दाम और प्रदूषण से जनता परेशान है। सरकार भी इस मामले पर गंभीर है और लगातार परंपरागत ईंधन के विकल्प की तलाश की जा रही है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि कब देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार आ रही है।
नितिन गडकरी ने क्या कहा
2 of 7
टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में ही एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने बताया है कि देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कार 11 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है। उन्होंने बताया कि टोयोटा की फ्लेक्स इंजन वाली कैमरी उनके घर पर लॉन्च की जाएगी। ये कार 100 फीसदी बॉयो ईथेनॉल पर चलेगी।
पहले से थी योजना
3 of 7
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार काफी समय से इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। पिछले साल जून महीने में ही नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कारों को अनिवार्य करने के संकेत दिए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने साल 2020 में ही फ्लेक्स फ्यूल को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया था। 2030 तक 20 फीसदी इथेनॉल की ब्लेंडिंग रखा था जिसे बाद में बदलकर 2025 तक कर दिया गया था।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वो अगले पांच साल में यूपी से पेट्रोल और डीजल को समाप्त कर दें। इसकी जगह ईथेनॉल का उपयोग करें। इससे किसान भी खुशहाल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।