भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद कई कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही हैं। इन ऑफर्स से जहां कार कंपनियों की सेल्स बढ रही है वहीं ग्राहकों को भी काफी फायदा हो रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन की कार निर्माता फेस्टिव सीजन में ऑफर दे रही हैं।
क्या है होंडा का ऑफर
2 of 5
होंडा अमेज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ऑफर के साथ त्यौहारी सीजन में आपकी खुशी दोगुनी करने के लिए होंडा की ओर से एक बेस्ट ऑफर दिया गया है। कंपनी ने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि वो इस साल कार खरीदकर घर ले जा सकते हैं और पेमेंट अगले साल से देना शुरू कर सकते हैं। Drive in 2022, Pay in 2023 स्कीम के तहत कंपनी ये ऑफर अपने ग्राहकों को दे रही है। इसके लिए कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ कंपनी ने पार्टनरशिप की है। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर होंडा की अमेज और सिटी पर दिया जा रहा है। इस स्कीम को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसके स्कीम के तहत आपकी प्रोफाइल को देखते हुए कार की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 85 फीसदी का अमाउंट फाइनेंस करवाया जा सकता है। पहले तीन महीनों के लिए नगण्य लागत ईएमआई का ऑफर मिलेगा और चौथे महीने से पूरी कीमत देने तक ईएमआई पे करनी होगी। कंपनी ने इस ऑफर को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
मारुति भी दे रही ऑफर
3 of 5
मारुति ऑल्टो के10
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की कार खरीदने पर 25 से 59 हजार रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। मारुति सुजुकी नई 2022 Alto K10 पर 25,000 रुपये की छूट दे रही है। जबकि Alto 800cc (ऑल्टो 800cc) हैचबैक पर 29,000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल, कैसे बनता है और कितना होगा सस्ता-जानें सबकुछ
क्या है टाटा का ऑफर
4 of 5
भारत में टाटा की कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
होंडा और मारुति के अलावा टाटा भी अपनी कारों पर फेस्टिव डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से नई कार खरीदने पर 40 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इनमें एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, या सीधे नकद छूट शामिल है।
यह भी पढ़ें - AutoMatic Vs Manual: ऑटोमैटिक और मैनुअल कार के बीच हैं कन्फ्यूज, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान
Renault की कारों पर भी है आकर्षक ऑफर
5 of 5
भारत में renault की कारें
- फोटो : renault india
Renault इंडिया की ओर से भी डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। ट्राइबर पर अधिकतम 50 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर हो रहे हैं। क्विड पर अधिकतम 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Best CNG Sedan: डिजायर, टिगोर या ऑरा में से कौन सी सीएनजी कार है बेस्ट, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ