{"_id":"63412e6dde80e122370a1f12","slug":"these-three-scooters-are-in-competition-with-hero-s-vida-know-which-scooter-is-best-for-you-ola-ather-tvs-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best EV Scooter: हीरो के विडा के मुकाबले में हैं ये तीन स्कूटर्स, जानें कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best EV Scooter: हीरो के विडा के मुकाबले में हैं ये तीन स्कूटर्स, जानें कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट
Sat, 08 Oct 2022 01:46 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:46 PM IST
सार
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। हीरो से पहले भी कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती हैं। इस खबर में हम ऐसे तीन और इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
हीरो विडा ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो की ओर से बाजार में विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। इस खबर में हम जानेंगे कि कैसा है हीरो का विडा और इसके मुकाबले में कौन से स्कूटर भारतीय बाजार में पहले से मौजूद हैं।
हीरो विडा
हीरो विडा ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरो के विडा को कंपनी ने दो वैरिएंट में पेश किया है। इनमें से पहला वैरिएंट वी1 प्लस है और दूसरा वैरिएंट वी1 प्रो है। वी1 प्लस की एक्स शोरूम कीमत 1.45 रुपये है और वी1 प्रो की एक्स शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है। वी1 प्रो वैरिएंट 165 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है जबकि वी1 प्लस की गई रेंज 143 किलोमीटर है। विडा वी1 प्रो 3.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि वी1 प्लस वैरिएंट 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड का समय लेता है। दोनों की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।
ओला एसवन प्रो
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला का एसवन प्रो बाजार में हीरो के विडा का मुकाबला करेगा। विडा की तरह ही इसके भी दो वैरिएंट बाजार में मौजूद हैं। एसवन प्रो सिंगल चार्ज के बाद 180 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज ऑफर करता है। इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह तीन सेकेंड में ही जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी आती है जो छह घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। एसवन इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज के बाद 141 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज ऑफर करता है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है और यह सिर्फ 3.8 सेकेंड में ही जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
एथर 450 एक्स
एथर 450 एक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला स्कूटर एथर का है। इसकी भी एक्स शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपये है। एथर का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.3 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर लेता है। सिंगल चार्ज में इको मोड में चलाने पर इसकी रेंज 105 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस स्कूटर में सात इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जिसमें स्कूटर की सारी जानकारी मिल जाती है।
यह भी पढ़ें - Ola Electric: दीवाली से पहले ओला ला सकती है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी होगी कीमत
यह भी पढ़ें - Ola Electric: दीवाली से पहले ओला ला सकती है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी होगी कीमत
विज्ञापन
टीवीएस आई-क्यूब
टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएस की ओर से आई-क्यूब भी बाजार में हीरो के विडा को चुनौती देगा। आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है। इसमें पांच प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। स्मार्ट कार्ड फीस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज मिलाकर कुल कीमत 1.67 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद फेम सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 99 हजार रुपये होती है। आई-क्यूब में फीचर्स के तौर पर पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप मिलते हैं। इकोनॉमी मोड में चलाने पर ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें - Cheapest EV: टियागो से भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला सकती है ये कंपनी, जानें कैसी होगी कार और क्या होगी कीमत
यह भी पढ़ें - Cheapest EV: टियागो से भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला सकती है ये कंपनी, जानें कैसी होगी कार और क्या होगी कीमत