देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से प्रीमियम कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जून महीने में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इग्निस पर कितना डिस्काउंट
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी जून महीने में इस हैचबैक पर 59 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का ही बोनस और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
इग्निस के ऑटोमैटिक वैरिएंट पर कंपनी किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.84 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.16 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
बलेनो पर भी है डिस्काउंट
3 of 5
मारुति बलेनो सीएनजी
- फोटो : maruti suzuki
कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी जून महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट से पहले बलेनो की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.88 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
सियाज पर है ये ऑफर
4 of 5
मारुति सियाज
- फोटो : Maruti Suzuki
मिड साइज लग्जरी सेडान कार सियाज पर भी जून 2023 में 38 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। सियाज की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 9.30 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.29 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
नेक्सा पर मिलती हैं ये कारें
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए इग्निस, बलेनो, सियाज, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और फ्रॉन्क्स की बिक्री की जा रही है। इनके साथ ही जिम्नी के लिए भी कंपनी नेक्सा डीलरशिप के जरिए बुकिंग ले रही है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान