जापानी दो पहिया वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली किक्स को बंद किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि निसान की ओर से इस एसयूवी को कब लॉन्च किया गया था और क्या सच में कंपनी इसे बंद कर रही है।
बुकिंग हुई बंद
2 of 6
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली किक्स के लिए बुकिंग को रोक दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर भी सिर्फ मैग्नाइट के सामान्य और रेड एडिशन के लिए बुकिंग ली जा रही है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
क्या होगी बंद
3 of 6
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को डिस्कंटीन्यू भी कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कार आरडीई नियमों के मुताबिक वाहनों को अपडेट करने का है। बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक कंपनियां सिर्फ उन वाहनों को अपडेट कर रही हैं जिन्हें भविष्य में बेचा जाएगा। वहीं जिन उत्पादों को अपडेट नहीं किया जा रहा है उनकी बिक्री एक अप्रैल 2023 से बंद कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
कब से लागू होगी आरडीई
4 of 6
Nissan Kicks Discount
- फोटो : Social Media
एक अप्रैल 2023 से देश में बीएस-6 का दूसरा चरण लागू होगा। इसमें सभी वाहनों में आरडीई यानि कि रियल टाइम एमिशन को चेक किया जा सकेगा। आरडीई डिवाइस कैटेलिक कनवर्टर और ऑक्सीजन सेंसर जैसे पार्ट्स पर लगातार नजर रखेगा, जिससे यह पक्का होगा कि कार उत्सर्जन मानकों को पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
क्या कहती है सियाम की रिपोर्ट
फरवरी की बिक्री के आंकड़े सियाम की ओर से जारी किए गए थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक निसान किक्स का फरवरी में प्रोडक्शन नहीं हुआ है जबकि फरवरी 2022 के दौरान कंपनी ने 145 यूनिट्स बनाई थीं। वहीं फरवरी में इसकी ब्रिकी भी नहीं हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि निसान की ओर से इस एसयूवी को बंद कर दिया गया जाए।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान