{"_id":"63a1717e0072292dbb1bfadc","slug":"bajaj-auto-launches-platina-110-with-abs-know-all-features-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Platina 110: बजाज ने लॉन्च की एबीएस के साथ प्लेटिना 110, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Platina 110: बजाज ने लॉन्च की एबीएस के साथ प्लेटिना 110, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:23 PM IST
सार
बजाज ऑटो की ओर से 110 सीसी सेगमेंट में प्लेटिना को एबीएस के साथ लॉन्च किया गया है। बाइक में एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर के आने के बाद यह पहले के मुकाबले और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश के प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल बजाज की ओर से 110 सीसी के सेगमेंट में प्लेटिना को नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस खबर में हम बाइक के अन्य फीचर्स की जानकारी के साथ ही इसकी कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।
सुरक्षित हुई प्लेटिना
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
बजाज की प्लेटिना पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बाइक बन गई है। कंपनी की ओर से इस बाइक में एबीएस जैसा सेफ्टी फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर के मिलने के बाद यह 100 और 110 सीसी के सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक होगी जो एबीएस ऑफर करेगी।
एंटी ब्रेक सिस्टम के कारण यह फायदा होगा कि जब भी अचानक ब्रेक लगाए जाएंगे तो बाइक पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी जिससे हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही बाइक को पूरी तरह से रोकने में भी पहले के मुकाबले कम समय लगेगा।
नई प्लेटिना 110 एबीएस के लॉन्च के मौके पर कंपनी के मोटरसाइकिल डिविजन के प्रेजिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन से होती हैं। भारतीय उपभोक्ता के बारे में हमारी समझ बताती है कि कम्यूटर सवारों को अक्सर पैनिक ब्रेकिंग स्थिति का सामना करना पड़ता है। नई प्लेटिना 110 एबीएस के साथ, हम अचानक आने वाली स्थितियों में भी सवारों को पूरा नियंत्रण देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि दो पहिया सवार जो कठिन राइडिंग परिस्थितियों का सामना करते हैं, वे अपने और अपने प्रियजनों को सर्वश्रेष्ठ ब्रेकिंग तकनीक के साथ सुरक्षित रखने के लिए प्लेटिना 110 एबीएस को खरीदने पर विचार करेंगे।
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 115.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यलू इंजेक्टिड इंजन मिलेगा जिससे 8.6 बीएचपी और 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। बाइक को पांच गियर वाले ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।