{"_id":"65b3419a66e2ef7d32079923","slug":"automatic-climate-control-feature-makes-traveling-easy-in-the-car-know-its-benefits-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गाड़ी में सफर को आसान बनाता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, जानें कितने हैं फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: गाड़ी में सफर को आसान बनाता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, जानें कितने हैं फायदे
Fri, 26 Jan 2024 10:52 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 26 Jan 2024 10:52 AM IST
सार
दुनियाभर में कारों में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं, जिनसे सफर आसान हो जाता है। ऐसा ही एक फीचर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है। इस फीचर के क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार में एसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार कंपनियों की ओर से अपनी कारों में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा रहा है। लगातार कारों में नए फीचर्स के आने के बाद सफर करना काफी आसान हो रहा है। हम इस खबर में आपको एक ऐसे ही फीचर की जानकारी दे रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि इस फीचर के क्या फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन
क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
नई कारों में कंपनियों की ओर से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को भी ऑफर किया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली कारों को चलाते हुए केबिन में एक निश्चित तापमान को सेट कर दिया जाता है। जिससे आरामदायक तरह सफर पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
कैसे करता है काम
इस फीचर का उपयोग करना काफी आसान होता है। आप किसी भी तापमान पर एसी को सेट कर सकते हैं और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का बटन दबा सकते हैं। जिसके बाद कार का एसी खुद से ही फैन की स्पीड और केबिन के तापमान को उसी के मुताबिक सेट कर लेगा।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
मिलते हैं ये बड़े फायदे
अगर आप इस फीचर का उपयोग करते हैं तो एसी को एक ही तापमान पर चलाने के कारण एवरेज बेहतर हो जाता है। गाड़ी में बार-बार एसी को सेट नहीं करने के बाद वह एक ही स्पीड पर चलता है। जिससे एसी के कंप्रेसर और अन्य पार्ट्स पर भी ज्यादा बुरा असर नहीं होता और उनकी उम्र भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
देता है सुरक्षा
बाहर से आने वाली धूप के कारण मैनुअल एसी की तरह आपको केबिन में ठंडक करने के लिए बार-बार फैन की स्पीड और कूलिंग को कम या ज्यादा नहीं करना पड़ता। जिससे आपका ध्यान सिर्फ ड्राइविंग पर ही रहता है। ऐसे में ध्यान बंटने के कारण होने वाले हादसों में कमी होती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज