Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Harley Davidson to Open Two New Dealerships in India raipur and Indore

भारत में दो नए शोरूम खोलेगी हार्ले डेविडसन: इन शहरों में मिलेगी ये प्रीमियम बाइक, क्या है कंपनी का प्लान?

Thu, 26 Nov 2026 05:41 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 05:41 PM IST
सार

  • हार्ले डेविडसन भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में है।
  • कंपनी देश में दो नए शोरूम खोलेगी। 
  • हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में कंपनी X440 सीरीज की 50 हजार से ज्यादा बाइक बेच चुकी है।

विज्ञापन
Harley Davidson to Open Two New Dealerships in India raipur and Indore
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : ai generated

विस्तार

अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिटेल नेटवर्क बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने रायपुर और इंदौर में दो नए डीलरशिप खोलने की योजना बनाई है। भारत में अपने सफर के 17 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने कारोबार विस्तार की जानकारी दी है। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने और नई बाइक लाने की तैयारी भी है।

विज्ञापन

रायपुर और इंदौर में खुलेंगे नए शोरूम

हार्ले डेविडसन फिलहाल भारत में 21 डीलरशिप के जरिए अपनी मोटरसाइकिल बेच रही है। अब कंपनी दो नए फुल-लाइन शोरूम खोलने जा रही है। इनमें एक डीलरशिप छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दूसरी मध्य प्रदेश के इंदौर में होगी। इनके शुरू होने के बाद देश में कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी। इन शोरूम में ग्राहकों को कंपनी की अलग-अलग प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदने का विकल्प मिलेगा। कंपनी का मकसद नए शहरों तक अपनी पहुंच बनाना और मौजूदा ग्राहकों को बेहतर रिटेल सुविधा देना है।

विज्ञापन

हीरो के साथ साझेदारी से मिल रही मजबूती

भारत में हार्ले डेविडसन की ग्रोथ में हीरो मोटोकॉर्प के साथ उसकी साझेदारी की अहम भूमिका रही है। दोनों कंपनियों ने मिलकर X440 और X440 T जैसी मोटरसाइकिल तैयार की हैं। इन बाइक्स को हीरो के प्रीमियम आउटलेट हीरो प्रीमिया के जरिए भी बेचा जाता है। फिलहाल देशभर में ऐसे 152 आउटलेट हो चुके हैं। कंपनी के मुताबिक 2023 में X440 की लॉन्चिंग के बाद से इन दोनों मॉडलों की कुल बिक्री 50 हजार यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस साझेदारी से हार्ले डेविडसन को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ग्रोथ में इन बाइक्स का रहा बड़ा योगदान

  • X440: साल 2023 में लॉन्च हुई इस बाइक ने कंपनी को भारतीय बाजार में नई पहचान दिलाई।
  • X440 T: इस मॉडल ने भी बिक्री बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
  • 50 हजार से ज्यादा बिक्री: दोनों बाइक्स की कुल बिक्री इस आंकड़े को पार कर चुकी है।
  • नई X सीरीज: कंपनी ने Hero के साथ मिलकर आगे भी नई X सीरीज की मोटरसाइकिल पेश करने की योजना बनाई है।

भारत में 80 हजार से ज्यादा बाइक बेच चुकी है कंपनी

हार्ले डेविडसन के मुताबिक भारत में उसकी मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 80 हजार यूनिट से ज्यादा हो चुकी है। कंपनी ने समय-समय पर अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो के कई मॉडल भी भारतीय बाजार में पेश किए हैं। इनमें कस्टम व्हीकल ऑपरेशंस, टूरिंग, क्रूजर, सॉफ्टेल, एडवेंचर टूरिंग और स्पोर्ट कैटेगरी की बाइक शामिल हैं। कंपनी आगे भी अपने उत्पादों और रिटेल नेटवर्क के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना चाहती है। इसके लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर नए मॉडल लाने पर भी काम जारी रहेगा।

बाइक राइडिंग कम्युनिटी पर भी कंपनी का फोकस

हार्ले डेविटसन सिर्फ बाइक बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि राइडिंग कम्युनिटी को भी मजबूत बनाने की तैयारी में है। कंपनी अपने हार्ले ऑनर्स ग्रुप्स यानी H.O.G. राइड्स को जारी रखेगी और इंडिया बाइक वीक में भी हिस्सा लेगी। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर 2026 को थाईलैंड में होने वाले Asia Harley Days में भारत के 100 बाइक मालिक हिस्सा लेंगे। इस तरह कंपनी नए शोरूम और मोटरसाइकिलों के साथ अपने ग्राहकों के बीच ब्रांड से जुड़ाव बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed