{"_id":"6b09056ea7ffecce3403ef63","slug":"jsw-motors-announces-pioneers-500-special-edition-ahead-december-launch-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"JSW की पहली SUV खरीदने वालों के लिए खास मौका: सिर्फ 500 ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल एडिशन, कब से होगा आवेदन?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
JSW की पहली SUV खरीदने वालों के लिए खास मौका: सिर्फ 500 ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल एडिशन, कब से होगा आवेदन?
Fri, 27 Nov 2026 09:52 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:52 AM IST
सार
- जेएसडब्ल्यू लाएगी JSW लाएगी पायनियर्स 500 एडिशन।
- सिर्फ 500 गाड़ियां ही होंगी शामिल।
- 28 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन।
- केबिन में मिलेगी यूनिक नंबर प्लेट।
विज्ञापन
JSW मोटर्स लाएगा पायनियर्स 500 एडिशन
- फोटो : @JSWMotorsIndia
विस्तार
जेएसडब्ल्यू मोटर्स अपनी पहली एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले ही ग्राहकों के लिए खास जानकारी लेकर आई है। कंपनी ने पायनियर्स 500 नाम से लिमिटेड एडिशन पेश करने का एलान किया है। इसमें सिर्फ 500 गाड़ियां ही शामिल होंगी और हर गाड़ी को एक अपनी खास पहचान दी जाएगी। इसके लिए कल यानी 28 नवंबर से सुबह 11 बजे से कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन शुरू होंगे। वहीं, ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट में शेल लुब्रिकेंट्स ने भी नई रेंज पेश की है।
हर गाड़ी को मिलेगी अलग पहचान
पायनियर्स 500 एडिशन की गाड़ियों में कुछ खास सुविधाएं और डिटेलिंग दी जाएंगी। इनमें ये सभी शामिल हैं...
विज्ञापन
The Pioneers 500. Unseen. Unnamed. For the ones who believe. Stay tuned | 28.11.2026 #Pioneers500 #JSWMotors https://t.co/bfFOpz5sKk
— JSW Motors (@JSWMotorsIndia) November 26, 2026
विज्ञापन
हर गाड़ी को मिलेगी अलग पहचान
पायनियर्स 500 एडिशन की गाड़ियों में कुछ खास सुविधाएं और डिटेलिंग दी जाएंगी। इनमें ये सभी शामिल हैं...
- पर्सनलाइज्ड केबिन ब्रांडिंग: गाड़ी के केबिन में मालिक के नाम के साथ खास ब्रांडिंग हो सकती है।
- यूनिक सीरियल नंबर: हर गाड़ी में 500 में से एक खास नंबर वाली प्लेट मिल सकती है।
- खास डिटेलिंग: लिमिटेड एडिशन को अलग पहचान देने के लिए विशेष डिटेलिंग हो सकती है।
- यादगार तोहफा: मालिकों को कंपनी की ओर से एक खास कीपसेक यानी यादगार उपहार भी मिल सकता है।
