{"_id":"65ceecaede52e4ad100b27fc","slug":"when-cruise-control-feature-be-used-in-the-vehicle-and-when-does-the-danger-increase-know-complete-details-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गाड़ी में क्रूज कंट्रोल फीचर को कब करना चाहिए उपयोग और कब बढ़ता है खतरा, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Car Tips: गाड़ी में क्रूज कंट्रोल फीचर को कब करना चाहिए उपयोग और कब बढ़ता है खतरा, जानें पूरी डिटेल
Fri, 16 Feb 2024 11:12 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:12 AM IST
सार
कंपनियों की ओर से कई वैरिएंट में क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया जाता है। इसे कब उपयोग करना चाहिए और कब इससे खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
विस्तार
कार कंपनियों की ओर से लगातार बेहतरीन फीचर्स को कारों में दिया जा रहा है। लेकिन इन फीचर्स के दुरुपयोग के कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में क्रूज कंट्रोल फीचर का उपयोग कब सुरक्षित रहता है और कब इससे खतरा बढ़ जाता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्रूज कंट्रोल करता है यह काम
अगर आपकी कार में यह फीचर नहीं है लेकिन अगर आप ऐसी किसी कार को चलाते हैं जिसमें यह फीचर है तो आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि इस फीचर को कैसे उपयोग किया जाए। दरअसल, यह फीचर एक्टिवेट करने पर यह कार को ऑटोमैटिकली कंट्रोल करने लगता है। जितनी स्पीड पर चलाने के लिए इसे एक्टिवेट किया जाता है यह उतनी ही स्पीड पर कार को खुद चलाता है जिससे ड्राइवर को कार चलाते समय एक्सीलेटर पैडल दबाने की जरूरत नहीं रह जाती। यह सेट की गई स्पीड में ही कार को लगातार चलाने में सक्षम होता है। इसे एक्टिवेट करने के बाद कार की स्पीड ना तो कम होती है और ना ही ज्यादा हो पाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
होता है नुकसान
कार का यही फीचर उसके लिए नुकसानदायक साबित भी हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब गलत समय पर इसे एक्टिवेट कर दिया जाता है। अगर इस फीचर को ऐसी जगह पर एक्टिव किया जाए जहां पर पूरी तरह से कंट्रोल का होना जरूरी हो तो यह नुकसान भी कर सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
क्रूज कंट्रोल के उपयोग से यहां बढ़ेगा खतरा
इस फीचर का उपयोग ट्रैफिक, भीड़-भाड़ वाली जगह, गीली सड़क पर, बारिश के दौरान, बर्फबारी के दौरान सहित ऐसी ही अन्य स्थितियों में नहीं करना चाहिए। इन जगहों पर क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर का उपयोग करने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कहां है सुरक्षित
इसका उपयोग खुली सड़कों, हाइवे या ऐसी जगह करना बेहतर होता है जहां पर ट्रैफिक बेहद कम या बिल्कुल नहीं होता। ऐसे में आप इस फीचर को उपयोग करके ड्राइविंग के दौरान थोड़ी थकान कम कर सकते हैं। एक्सप्रेस वे, हाइवे और खुली सड़कों पर जहां ट्रैफिक न हो, वहां इस फीचर के उपयोग करने से सुरक्षित सफर करने में मदद भी मिलती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज