फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda WR-V is on high demand, waiting period for this car is now 45 days

खरीदना है डब्ल्यूआरवी तो करना पड़ेगा डेढ़ महीने इंतजार

Wed, 26 Apr 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Honda WR-V is on high demand, waiting period for this car is now 45 days
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Honda cars

लॉन्चिंग के लगभग एक महीने बाद होंडा डब्‍ल्यूआरवी की मांग में अचानक तेजी आई है। कंपनी के पास उम्मीद से ज्यादा बुकिंग आ चुकी है इसको देखते हुए अब इस कार की वेटिंग अवधि 45 दिन तक पहुंच गई है। बहुत से लोग इस कार को जैज का रिप्लेसमेंट मान रहे थे। लेकिन होंडा ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं है यह एक अलग कार है। हालांकि अभी एक साल तक होंडा कोई नया उत्पाद बाजार में नहीं लाएगी। गोवा में एक प्रेस वार्ता में होंडा कार्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स जानेश्वर सेन ने यह बात बताई। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें ः Toyota Camry Hybrid: नो टेंशन नो पोल्यूशन
विज्ञापन


होंडा डीलर्स की मानें तो इस कार के लोवर वेरिएंट की वेटिंग अवधि एक माह की है तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट की वेटिंग अवधि 45 दिन तक पहुंच गई है। इसकी वेटिंग अवधि कलर विकल्पों पर भी निर्भर करती है। सफेद रंग की डब्‍ल्यूआरवी तो आपको मिल जाएगी लेकिन कैरिलयन रेड के लिए इंतजार करना पड़ेगा। डब्‍ल्यूआरवी इस रंग में सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें ः New Audi A3: सादगी भरी प्रस्तुति से दिल जीतने की कोशिश

डब्‍ल्यूआरवी 1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्‍ध है। इसके बेस मॉडल पेट्रोल की कीमत 7.75 लाख रुपये व इसके टॉप मॉडल डीजल की कीमत 9 लाख 99 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसके ऑटोमेटिक की मांग खूब आ रही है और उम्मीद की जा रही है कि बाजार में कभी भी इसके ऑटोमेटिक विकल्प को कंपनी पेश कर सकती है। अब तक होंडा डब्‍ल्यूआरवी के लिए कंपनी को 12 हजार बुकिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed