फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution

Toyota Camry Hybrid: नो टेंशन नो पोल्यूशन

Mon, 27 Feb 2017 09:18 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
सड़कें गाड़ियों से भर गई हैं लेकिन ऑटो निर्माता कंपनियों की योजनाएं देखें तो आने वाले 10 साल में सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों की संख्या में दुगुने से अधिक इजाफा हो जाएगा। बिना किसी स्क्रैप पॉलिसी के इनकमिंग तो खूब दिख रही हैं लेकिन रिटायर होने वाली गाड़ियों का किसी को अता-पता तक नहीं है। डीजल-पेट्रोल इंजन से होने वाले प्रदूषण से पूरा वातावरण जहरीला हो रहा है। इसी बीच एक राहत की खबर के रूप में एक बात सबको समझ आने लगी हैं वो हैं इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड कारों का विकल्प। टोयोटा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हाइब्रिड कार बेचने वाली ऑटो कंपनियों में शामिल है। हाल ही में कंपनी ने बताया कि उसने एक करोड़ से अधिक हाइब्रिड कारें पूरी दुनिया में बेची हैं। टोयोटा कैमरी हाइब्रिड देश की पहली मेक इन इंडिया हाइब्रिड कार है। आइए आपको इसकी ग्रीन ड्राइव पर ले चलते हैं और समझते हैं कि यह हमारे लिए कितना उपयोगी साबित होगी। 
विज्ञापन

 
 

कैमरी हाइब्रिड से एक परिचय

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
सबसे पहले टोयोटा ने 2013 में कैमरी हाइब्रिड को पेश किया था और 2014 में कंपनी ने 720 कैमरी हाइब्रिड बेची थी। फरवरी 2016 से जनवरी 2017 तक कंपनी ने कुल 1294 कैमरी हाइब्रिड कारों को बेचा है। हाल ही में कैमरी हाइब्रिड के नए वैश्विक मॉडल को लॉन्च किया गया है लेकिन अभी इसके भारत में आने में थोड़ा वक्त लगेगा। सबसे खास बात इस कार की है इसकी बैट्री जो कभी खराब नहीं होती।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीत पर एक नजर

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
टोयोटा ने सबसे पहले कैमरी को 2013 में भारत में पेश किया और लेकिन इसे कोई ऐतिहासिक सफलता नहीं मिली थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों को हाइब्रिड तकनीकि के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी जिसके चलते लोग नई तकनीकि को आजमाने से बचते नजर आए। लेकिन इस बार टोयोटा ने मेक इन इंडिया को और मजबूत बनाते हुए भारत की पहली हाइब्रिड को बाजार में उतारा। साथ ही लोगों तक यह संदेश पहुंचाने में सफल रही कि यह कार अन्य कारों जैसी ही है, यह भले ही हाइब्रिड है लेकिन इसका संचालन अन्य कारों की तरह ही सामान्य है।
 
 
विज्ञापन

कैमरी हाइब्रिड में क्या है खास

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
इसके पहले कभी भारत में ऐसा नहीं हुआ जब कोई हाइब्रिड कार यहां बनाई गई हो। यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने भारत में हाइब्रिड कार को बनाना शुरू किया है। कैमरी की सफलता का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि अब तक जितनी कैमरी बिकी हैं उसमें से 73 फीसदी कैमरी हाइब्रिड हैं। ग्राहकों को यह समझने में कोई संशय नहीं रह गया कि यह एक सामान्य कार जैसी हाइब्रिड है लेकिन यह अधिक पर्यावरण हितैषी होने के साथ ईंधन भी अधिक बचाती है। यह एक ऐसी हाइब्रिड है जिसे न तो चार्ज करने की जरूरत है और न ही इसके बैट्री के खराब होने का डर है क्योंकि जब तक कार की उम्र है तब इसकी बैट्री लाइफ भी है। इसके बैज पर दिया गया नीला रंग इसके हाइब्रिड होने का प्रमाण तो देती ही है साथ में इसके पर्यावरण के साथ दोस्ती को भी प्रदर्शित करती है। इसमें रियर सीट एडजस्ट करने की भी सुविधा है जो इसे इस वर्ग की प्रीमियम कारों में लाकर खड़ा करती है। इसमें फीचरों की भरमार है उदाहरण के तौर पर बात करें तो गाड़ी को 360 डिग्री सेफ्टी देते हुए इसमें सेंसर लगाए गए हैं इसका मतलब है जैसे ही कोई गाड़ी इसके एकदम करीब आएगी आपको बीप के आवाज से इसकी सूचना मिल जाती है और आप अपनी कार को सेफ कर सकते हैं। इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट, एलइडी डे टाइम रनिंग लाइट इसे खास बनाते हैं। यह एक ऑटोमेटिक पेट्रोल हाइब्रिड है जिसके हैंडब्रेक को पैर के पास दिया गया है। 2013 की कैमरी हाइब्रिड की तुलना में इसमें काफी सुधार किया गया है।
 
 

चलाने में कैसी है

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
अगर कार को चलाने के अहसास की बात की जाए तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। पहले के जैसे ही यह कार बहुत ही सहजता के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे शुरू होकर अपनी धीमी गति को मेनटेन करती है। जैसे-जैसे एक्सीलरेटर पर आप दबाव बढ़ाते जाते हैं गाड़ी का पेट्रोल यूनिट बैट्री के साथ मिलकर संयुक्त रूप से 202 बीएचपी की शक्ति से गाड़ी को संपूर्ण शक्ति प्रदान करता है। इसके पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक का तालमेल बहुत ही प्यारा है और चालक को पता ही नहीं चलता कि कब पेट्रोल इंजन काम करता है। इसका केबिन पहले की तुलना में और अधिक जगह वाला व सुंदर बन गया है। उच्च गति पर भी यह कंपोज रहती है। कुल मिलाकर इसकी ड्राइव में और अन्य गाडि़यों के ड्राइव में कोई खास अंतर इसलिए पता नहीं चलता क्योंकि इसकी स्पीड लिमिट या फिर शक्ति पर कोई बंधन नहीं हैं।
 
 

सरकार का समर्थन

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
फेम स्कीम के तहत कैमरी हाइब्रिड पर 70 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, हालॉंकि इसके बावजूद यह काफी महंगी है। इसकी एक्सशोरूम कीमत दिल्ली में टोयोटा ने 31.92  लाख रूपये रखी है। कुल मिलाकर यह ऐसी कार है जो पर्यावरण को दूषित होने के साथ-साथ महंगे पेट्रोल का खर्चा भी कम करती है। इस वर्ग की जहां अन्य कारें 7 या 8 किमीप्रली का माइलेज देती है तो यह कार 19.16 किमीप्रली का शानदार माइलेज देती है।  
 
 

क्या है हाइब्रिड

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
जब एक कार एक साथ दो प्रकार के शक्ति से संचालित होती है उसे हाइब्रिड कहते हैं। जैसे कि इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ बैट्री की भी शक्ति शामिल है। जब कार पेट्रोल पर दौड़ती है उस समय इसकी बैट्री चार्ज होने लगती है। दुनिया भर में हाईब्रिड टेक्नोलॉजी को लेकर अलग-अलग वाहन बनाए गए हैं इसमें डीजल-बैट्री, पेट्रोल- बेट्री से चलने वाली गाडियां शामिल हैं। अगर आपको याद हो तो काफी पहले मोपेड चला करती थी जिसमें पहले पैडल मारते थे उसके बाद वो स्टार्ट होकर चलती थी वो भी एक तरह की हाईब्रिड बाइक थी क्योंकि उसमें शरीर की ताकत और ईंधन दोनों का प्रयोग किया जाता था। ऐसी गाड़ियां बहुत कम मात्रा में प्रदूषण करती हैं।
 
 

तकनीकि विवरण

Toyota camry Hybrid: No Tension No pollution
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड - फोटो : Amit Dwivedi
इंजन                                      2494 सीसी
फ्यूल सिस्टम                            इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्‍शन
अधिकतम शक्ति                      160 पीएस/5700 आरपीएम
अधिकतम टॉर्क                        213 एनएम/4500 आरपीएम
मोटर जनरेटर
टाइप                                      परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर
अधिकतम वोल्टेज                             650 वोल्ट
अधिकतम शक्ति                       143 पीएस
टॉर्क                                        270 एनएम
हाइब्रिड सिस्टम 
अधिकतम शक्ति                         205 पीएस
ड्राइव मोड                                 ईको और ईवी
हाइब्रिड बैट्री         
टाइप                                      निकेल मेटल हाइब्रिड
वोल्टेज                                    244‐8 वोल्ट
मोड़यूल्स                                 34 मोड़यूल्स, 204 सेल्स
क्षमता                                     6.5 एएमपी
लंबाई                                     4825 मिलीमीटर
चौड़ाई                                   1825 मिलीमीटर
उंचाई                                     1480 मिलीमीटर
टैंक क्षमता                               65 लीटर
माइलेज                                 19.16 किमीप्रली
कीमत                                    31.92 लाख एक्सशोरूम दिल्ली
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed