फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Test drive review of New Audi A3 in Vizag

New Audi A3: सादगी भरी प्रस्तुति से दिल जीतने की कोशिश

Sun, 26 Feb 2017 07:25 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Updated Sun, 26 Feb 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Test drive review of New Audi A3 in Vizag
विशाखापत्तनम में उगते सूरज के साथ नई ऑडी ए3। - फोटो : Amit Dwivedi
मुझे शुरू से इस बात को लेकर काफी हैरानी रही है कि ऑडी ए3 व ए4 को एक साथ बाजार में क्यूं बेचती है। ऐसा मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि दोनों ही कारों की कीमत में फर्क बहुत ज्यादा नहीं है। खैर, इस बार नई ऑडी ए3 पुरानी ए3 से काफी अलग है। नई ए3 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले ही पेश किया जा चुका है लेकिन भारतीय बाजार में ये अब आने जा रही है। इस गाड़ी को हमने विशाखापत्तनम में चलाया और जानने की कोशिश की कि 2014 से भारत में सफर शुरू करने वाली यह कार जब अपग्रेशन के इस मुहाने पर पहुंची तो कितनी परिपक्व हो पाई है। अगर आप एंट्री लेवल प्रीमियम सेडान सेगमेंट में दिलचस्पी रखते हैं तो हमारे साथ नई ए3 की ड्राइव का लुत्फ जरूर उठाइए। 
विज्ञापन


 
 

कंट्रोल्स और डिस्‍प्ले 

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
नई ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
आमतौर पर एक गाड़ी मालिक की भारत में बात करें तो बहुत ही बिरले ऐसे लोग आपको मिलेंगे जो अपनी गाड़ी के सारे फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर किसी कार में ढेर सारे कंट्रोल दिए हों तो वह कंफ्यूजन पैदा करते हैं। ऑडी ए3 को बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है। इस कार में आपको 7 इंच एमएमआई इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। जैसे ही आप अपनी गाड़ी में बैठकर इंजिन को शुरू करेंगे यह स्क्रीन आपके स्वागत के लिए बाहर निकल आएगी। यह स्टैंडर्ड है। इसे ऑपरेट करना बेहद आसान है इसके लिए कंपनी ने बस आपके बाएं हाथ पर एक डायल दिया है जिसमे मेन्‍यू और बैक बटन दिया गया है। आप इसे घुमाकर जो भी आपकी जरूरत उसे चुन सकते हैं और उपयोग में ले सकते हैं। चाहे आप इसे वाहन की सेटिंग देखें या फिर म्युजिक प्ले करें। इसकी वजह से ढेर सारे बटन डैशबोर्ड से गायब हो गए हैं और एक सादगी भरा आसान डैशबोर्ड आपको इस नई ए3 में मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी और एक्सटीरियर डिजाइन 

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
नई ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
अगर आप इसकी बॉडी व एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें। तो आपको सबसे पहले यह स्पष्ट कर दें कि भले ही इसमें बदलाव किए गए हैं लेकिन अपग्रेशन की इस प्रक्रिया में पुरानी ए3 की झलक पूरी तरह से इसमें कायम है। अब ग्रिल बड़ा है व व्यावहारिक भी। यह 4458 मिलीमीटर लंबी, 1796 मिलीमीटर चौड़ी व 1416 मिलीमीटर ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2637 मिलीमीटर का है। पुरानी कार से इसकी तुलना करें तो बहुत थोड़ी इसी इसकी लंबाई बढ़ी है। लेकिन इसका चौड़ा सिंगलफ्रेम ग्रिल, व नई हेडलाइट डिजाइन इसे सामने से बेहद खूबसूरत अंदाज प्रदान करती है। अगर आपने पुरानी ए3 देखी होगी जो यह फर्क आप तुरंत समझ जाएंगे। इस कार में आपको ऑप्‍शनल एलईडी हेडलाइट टर्न सिग्नल के साथ मिलते हैं। इसमें दिए गए रियर लाइट का डिजाइन भी अलग व नया है। साथ ही इसमें 16 इंच एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। इसका डिजाइन किसी को अच्छा लग सकता है तो कोई अपनी राय कुछ और भी इनके बारे में व्यक्त कर सकता है। 

 
विज्ञापन

इंटीरियर 

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
नई ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
इसका इंटीरियर काफी स्पोर्टी व आरामदायक है। इसकी सीटें स्पोर्ट कार जैसी हैं जो कि ड्राइवर के साथ पीछे बैठे यात्रियों को भी आरामदायक राइड देती हैं। जेट प्लेन की तरह इसके दिए गए एयरवेंट काफी कारगर हैं। विशाखापत्तनम की उमस भरी गर्मी में भी ये हमें शीतलता प्रदान कर रहे थे। इसका लेआऊट एकदम साफ सुथरा है। डैशबोर्ड का टच अहसास बढ़िया है तथा इसमें बैठकर एक प्रीमियम फील मिलता है। 

 

मोबाइल का सिग्नल नहीं पड़ेगा कमजोर

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
न्यू ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
ऑडी ए3 में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं जिसमें सबसे दिचस्प मुझे लगा इसका मोबाइल फोन बॉक्स। ड्राइव से पहले दी गई प्रजेंटेशन में कंपनी ऑडी ने इसके बारे में कुछ इस तरह बताया। अक्सर देखा गया है कि जब आप गाड़ी के ब्लूटुथ के जरिए अपना फोन कनेक्ट करके बात करते हैं तो कई बार आवाज सिग्नल कमजोर होने के कारण टूटने लगती है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल फोन इस बॉक्स में रखा रहेगा तो कार के एंटेना के जरिए उसे भी सिग्नल मिलेगा और आपको बात करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि इस ड्राइव में मुझे इसका प्रयोग करने का ज्यादा मौका नहीं मिला पर उम्मीद करते हैं कि अगली बार जब इसे प्रयोग करेंगे तो इसकी व्यावहारिकता आपसे जरूर साझा करेंगे।

 

इंजिन व परफॉर्मेंस

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
न्यू ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
इसमें 2 लीटर का टीडीआई डीजल व 1.4 लीटर का टीएफएसआई इंजिन लगा है। हम जो कार चला रहे ‌थे वह टीएफएसआई थी। और यह इंजिन 150 एचपी की अधिकतम शक्ति देता है। इसमें 7 स्पीड एस ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है। जिसमें ड्राइव व स्पोर्ट का विकल्प है। यह भले ही सेडान है लेकिन अपनी शक्ति का पूरा प्रदर्शन यह 1.4 लीटर इंजिन से करती है। ओवरटेकिंग करना इससे काफी मजेदार रहता है। कंपनी दावा करती है कि यह 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 8.2 सेकंड में पूरा कर लेती है और इस दावे में दम नजर आता है। एक बात जानकर आपको ताज्जुब होगा कि यह ऑडी आपके जेब पर भारी नहीं पड़ेगी क्योंकि इसने भी "कितना देती है?" सवाल का जवाब ढूंढ लिया है। यह जवाब है 19.20 किमीप्रली। 

 

प्रमुख फीचर्स

Test drive review of New Audi A3 in Vizag
न्यू ऑडी ए3 - फोटो : Amit Dwivedi
  • 7 इंच रिट्रैक्‍टेबल स्क्रीन
  • एलईडी हेडलाइट्स विद रियर डायनेमिक टर्न इंडीकेटर 
  • ऑडी साउंड सिस्टम
  • क्रूज कंट्रोल विद स्पीड लिमिटर फंक्‍शन
  • पैनोरेमिक सनरूफ
  • मिलानो लेदर सीटें
  • इलेक्ट्रिकली अडजस्‍टेबल फ्रंट सीटें
  • ड्यूल जोन एयरकंडीशनिंग सिस्टम विद सन पोजीशन सेंसर
  • ऑटो रिलीज फंक्‍शन 
  • ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम
  • एमएमआई नेवीगेशन
  • स्टोरेज पैकेज
  • इलेक्ट्रिकली अडजस्‍टेबल एक्सटीरियर मिरर 
  • ऑडी फोन बॉक्स विद वायरलेस चार्जिंग
  • ऑडी पार्किंग सिस्टम रियर व्यू कैमरे के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed