फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ather Rizta Electric Scooter new variant launched in India Know Price Features Specifications

Ather Rizta: एथर ने रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 01 Jul 2025 04:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather (एथर) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Rizta का नया वेरिएंट Rizta S 3.7kWh लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Ather Rizta Electric Scooter new variant launched in India Know Price Features Specifications
Ather Rizta Electric Scooter - फोटो : Ather Energy

विस्तार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather (एथर) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Rizta का नया वेरिएंट Rizta S 3.7kWh लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.37 लाख रुपये रखी गई है। ये नया वेरिएंट पहले से मौजूद Rizta Z 2.9kWh वेरिएंट से थोड़ा ऊपर रखा गया है। इस मॉडल में पहले वाले Z वेरिएंट वाली ही बड़ी 3.7kWh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Battery: हुआवेई ने पेश की नई ईवी बैटरी तकनीक, 3,000 किमी की रेंज और सिर्फ 5 मिनट में फुल चार्ज का दावा
विज्ञापन

159 किमी की रेंज का दावा
एथर का दावा है कि इस बड़े बैटरी पैक के साथ नया Rizta S वेरिएंट एक बार की चार्जिंग में करीब 159 किलोमीटर तक चल सकता है। कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर, रवनीत एस. फोकेला ने कहा कि, "Rizta को देशभर में परिवारों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार करना इसी की एक मिसाल है। इस नए वेरिएंट के जरिए हम उन ग्राहकों को भी ध्यान में रख रहे हैं जो ज्यादा रेंज चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें - Carbon Emission: कार्बन उत्सर्जन को लेकर सरकार की सख्ती पर ऑटो कंपनियों की नाराजगी, अरबों के जुर्माने का डर
विज्ञापन

ज्यादा स्टोरेज और सुविधाओं से भरपूर
बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस वेरिएंट में Rizta स्कूटर के सभी पुराने कंफर्ट और फीचर्स बरकरार रखे गए हैं। इसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी है। साथ ही इसमें आगे की ओर 22 लीटर का एक्स्ट्रा 'फ्रंक' स्टोरेज लगाने का विकल्प भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें - DCT SUV: मैनुअल गियर वाली कारों से हो गई है थकान? ये हैं DCT गियरबॉक्स वाली कुछ बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी
विज्ञापन

8 साल की वारंटी के साथ मिलेगा भरोसा
एथर इस वेरिएंट के साथ अपनी खास वारंटी स्कीम 'Ather Eight70' भी दे रहा है। जिसमें 8 साल या 80,000 किलोमीटर (जो पहले हो) तक की वारंटी मिलती है। कंपनी इस दौरान कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ सुनिश्चित करने का वादा करती है।

यह भी पढ़ें - EV: ईवी चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यूपी एक कदम आगे, यह काम करने वाला बना देश का पहला राज्य

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी से भी कोई समझौता नहीं
इस नए वेरिएंट में आपको 7 इंच का डीपव्यू डिस्प्ले मिलेगा जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा है। इसके अलावा स्कूटर में कई स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे  ऑटोहोल्ड, फॉल सेफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, टो एंड थेफ्ट अलर्ट, फाइंड माई स्कूटर और एलेक्सा स्किल्स हैं। साथ ही, यह वेरिएंट OTA (ओवर द एयर) अपडेट्स भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - Apple CarPlay Ultra: मर्सिडीज, ऑडी और वोल्वो ने एपल कारप्ले अल्ट्रा को अपनाने से किया इनकार, जानें वजह

फास्ट चार्जिंग नेटवर्क की भी सुविधा
एथर के इस नए वेरिएंट को देशभर में फैले 3900 से ज्यादा एथर ग्रिड चार्जिंग पॉइंट्स से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही घर पर चार्ज करने के लिए भी कंपनी की तरफ से एक प्रभावी और सुविधाजनक चार्जिंग सॉल्यूशन दिया जा रहा है। जिससे आप रातभर में आराम से स्कूटर चार्ज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Rare Earths: चीनी मंजूरी का इंतजार कर रहा भारतीय ऑटो इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल, चीन यात्रा के लिए अब तक नहीं हो सका रवाना 

यह भी पढ़ें - Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed