{"_id":"6551cedc807f71ccc40f2405","slug":"always-keep-these-things-in-the-car-they-are-useful-in-difficult-times-during-travel-know-the-details-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गाड़ी में हमेशा रखें ये चीजें, सफर के दौरान मुश्किल समय में काम आती हैं, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गाड़ी में हमेशा रखें ये चीजें, सफर के दौरान मुश्किल समय में काम आती हैं, जानें डिटेल
Tue, 14 Nov 2023 09:35 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:35 AM IST
सार
अक्सर लोग अपनी कार से लंबे सफर पर जाते हैं। लेकिन अगर कोई मुश्किल आ जाए तो किन चीजों को हमेशा साथ रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Car Driving and Car Clutch
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हाईवे और एक्सप्रेस-वे के लगातार बेहतर होने के साथ ही लोग अपनी कारों से ही लंबा सफर तय करने लगे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार से लंबे सफर पर जाते हैं, तो परेशानी के समय किन चीजों को साथ रखने से मदद मिल सकती है।
रखें टूल किट
कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए अपनी कार के साथ आने वाली टूल किट को भी कार से बाहर रख देते हैं। ऐसा करना तब ज्यादा परेशान करता है जब सफर के दौरान कार में परेशानी आ जाती है। इसलिए कार में हमेशा कंपनी की ओर से दी जाने वाली टूल किट को रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Bike Care Tips: बाइक का इंजन ऑयल समय से पहले क्यों हो जाता है काला, जानें किन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
फर्स्ट एड किट है जरूरी
किसी भी कार में कंपनी की ओर से फर्स्ट एड किट को भी दिया जाता है। लेकिन समय के साथ ये किट भी खराब हो जाती है और लोग इसे बदलते नहीं हैं। कार में हमेशा जरूरी दवाइयों के साथ ही फर्स्ट एड किट को भी रखना चाहिए। ऐसा करने से किसी और को भी जरूरत पड़ने पर आप मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में इस तरह चलाएं हीटर, नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खपत
रखें जंपर केबल
कार में हमेशा एक जंपर केबल को भी रखकर चलना आपको परेशानी से बचा सकता है। कई बार कार की बैटरी वीक हो जाती है या फिर किसी कारण से डिस्चार्ज हो जाए तो सफर के बीच में परेशानी हो जाती है। लेकिन अगर जंपर केबल साथ हो तो दूसरी कार से मदद लेकर आप अपनी कार की बैटरी चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Car Care Tips: कार के किस वैरिएंट को खरीदना होगा आपके लिए सबसे सही, जानें किस तरह लें फैसला
टोइंग किट भी जरूरी
कभी भी कार में कोई परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर कार को टो करने की जरूरत हो तो सबसे बड़ी परेशानी मजबूत चेन या रस्सी का ना होना होती है। लेकिन अगर आप अपनी कार में टोइंग के लिए चेन या रस्सी रखते हैं, तो जरूरत के समय यह आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
यह भी पढ़ें- Car Care Tips: कार में आती हैं ये चार परेशानी, तो इन उपायों से ठीक करने में होगी आसानी, जानें डिटेल