फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Which variant of the car to buy is best for you, know how to take the decision, know details

Car Care Tips: कार के किस वैरिएंट को खरीदना होगा आपके लिए सबसे सही, जानें किस तरह लें फैसला

Thu, 26 Oct 2023 12:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

अगर आप भी फेस्टिव सीजन के दौरान नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किस वैरिएंट को खरीदने में समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Which variant of the car to buy is best for you, know how to take the decision, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai

विस्तार

फेस्टिव सीजन के दौरान देशभर में कार कंपनियों की ओर से बड़ी संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। कंपनियों की ओर से सभी कारों के कई वैरिएंट्स बाजार में ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आपके लिए कार के किस वैरिएंट को खरीदना सबसे सही हो सकता है।

विज्ञापन


कीमत में होता है फर्क
किसी भी कार के एक से ज्यादा वैरिएंट कंपनियां ऑफर करती हैं। ऐसे में कई बार किसी एक ही कार के एक वैरिएंट की कीमत के मुकाबले में टॉप वैरिएंट की कीमत दोगुना भी हो सकती है। इसलिए जब भी किसी वैरिएंट को तय करें तो हमेशा अपनी जरुरत का ध्यान रखें और तभी किसी वैरिएंट को चुनना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य या टर्बो इंजन
जब भी किसी कार को खरीदने की बात आती है तो सबसे पहले कार का इंजन तय करना चाहिए। एक ही कार में कंपनी की ओर से एक से ज्यादा तरह के इंजन के विकल्प दिए जाते हैं। ज्यादातर कारों में सामान्य और टर्बो इंजन ऑफर किए जाते हैं। ऐसे में इस बात का चुनाव आपको करना होता है कि आप किस तरह के इंजन की कार खरीदें। अगर ज्यादा पावर चाहिए तो टर्बो इंजन लेना चाहिए। अगर आपको सामान्य तरीके से कार चलानी है तो फिर आपको सामान्य इंजन के साथ कार खरीदनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ


कैसे हैं फीचर्स
कार में फीचर्स भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। कंपनियां अपनी कार के टॉप वैरिएंट में सबसे ज्यादा फीचर ऑफर करती हैं। वहीं बेस वैरिएंट में सबसे कम फीचर दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको ज्यादा खर्च नहीं करना हो तो आप किसी भी कार के मिड वैरिएंट को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

कितनी है सुरक्षित
ज्यादातर कारों में फीचर्स की तरह ही सेफ्टी फीचर्स को भी वैरिएंट के मुताबिक दिया जाता है। बेस वैरिएंट में जरूरी और टॉप वैरिएंट में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। अगर आपको प्रीमियम फीचर्स के लिए कार की कीमत ज्यादा लगती है तो आप अपनी जरुरत के मुताबिक वैरिएंट को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

कैसा हो ट्रांसमिशन
इंजन के साथ ही कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए जाते हैं। इंजन की तरह ही आपको यह भी तय करना होता है कि आपके लिए किस तरह के ट्रांसमिशन की कार सबसे बेहतर होगी। अगर आपको आराम के साथ कार चलाना पसंद है और आप ज्यादातर शहर में कार चलाते हैं तो आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको कार की पावर अपनी जरुरत के मुताबिक चाहिए तो फिर आपके लिए मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार ही बेहतर होगी।
 

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed