{"_id":"6ab6215e24e7fb3d340c9b7f","slug":"tata-aeris-launched-india-tigor-rebranded-modern-design-premium-features-86hp-engine-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाटा एरिस लॉन्च: नए नाम के साथ लौटी टिगोर; 10.25-इंच स्क्रीन और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स से लैस, क्या है खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
टाटा एरिस लॉन्च: नए नाम के साथ लौटी टिगोर; 10.25-इंच स्क्रीन और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स से लैस, क्या है खास?
Fri, 25 Sep 2026 12:53 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:53 PM IST
सार
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को पूरी तरह से नया अवतार देते हुए टाटा एरिस नाम से लॉन्च कर दिया है। 20 टन तक का वजन उठाने में सक्षम मजबूत बॉडी शैल, छह एयरबैग्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन और प्रीमियम लुक के साथ आई यह कार सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
नए नाम और नए अंदाज में लौटी टाटा एरिस
- फोटो : @Tata.Cars
विस्तार
टाटा मोटर्स ने नए नाम और नए अंदाज के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अपनी नई टाटा एरिस पेश कर दी है। यह कार मौजूदा टिगोर की जगह लेगी और नए नाम के साथ कंपनी ने इसे नई पहचान दी है। एरिस में एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इसका मूल प्लेटफॉर्म और पेट्रोल-सीएनजी पावरट्रेन काफी हद तक टिगोर से ही जुड़ा हुआ है। कार को पेट्रोल और सीएनजी के साथ पेश किया गया है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाइनअप में आने की उम्मीद है।
टिगोर की जगह लेगी टाटा एरिस
टाटा एरिस एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है। जो टिगोर की अपडेटेड फेसलिफ्ट है, लेकिन कंपनी ने इस बार टिगोर नाम को आगे बढ़ाने के बजाय नई पहचान के साथ एरिस नाम चुना है। नई कार में डिजाइन और फीचर्स को आधुनिक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, ह्यूंदै ऑरा और होंडा अमेज जैसी कॉम्पैक्ट सेडान से हो सकता है।
20 टन वजन झेलने वाली बॉडी के साथ सेफ्टी पर खास फोकस
टाटा मोटर्स की कारें अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा के लिए जानी जाती हैं। नई टाटा एरिस में भी कंपनी ने मजबूती और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। कार की बॉडी को मजबूत बनाया गया है और इसमें छह एयरबैग्स समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

- 20 टन वजन उठाने में सक्षम बॉडी: टाटा की प्रसिद्ध स्ट्रक्चरल सेफ्टी इंजीनियरिंग के तहत इस कार की रूफ और फ्रेम को ऐसा तैयार किया गया है कि यह प्रतिकूल परिस्थितियों में 20 टन तक का वजन या दबाव झेल सकती है।
- छह एयरबैग्स: कार में सफर कर रहे लोगों की सुरक्षा का भी काफी ध्यान दिया गया है। कार के हायर और स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स शामिल किए गए हैं।
- एडवांस सेफ्टी किट: इसी के साथ टाटा एरिस में 360-डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी रियर पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टाटा एरिस लॉन्च
- फोटो : @Tata.Cars
नया फ्रंट डिजाइन
नई एरिस का केबिन काफी हद तक अपडेटेड टाटा टिगोर से प्रेरित है। डैशबोर्ड को नया लेआउट दिया गया है और इसमें बड़ी फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। हालांकि नई स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जानकारी लॉन्च से पहले जारी टीजर में भी सामने आई थी।
- एरिस के फ्रंट में टिगोर के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन दिया गया है। इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, पतली एलईडी डीआरएल स्ट्रिप और एलईडी फॉग लैम्प्स मिलते हैं। फ्रंट बंपर और ग्रिल को भी नया डिजाइन दिया गया है।
- रियर में नए टेल-लैंप डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कार का मूल नॉचबैक प्रोफाइल बरकरार रखा गया है, लेकिन बॉडी में भी कुछ शीट-मेटल बदलाव किए गए हैं। नए कलर ऑप्शन में पर्पल और इंडिगो शेड भी शामिल है।
नई एरिस का केबिन काफी हद तक अपडेटेड टाटा टिगोर से प्रेरित है। डैशबोर्ड को नया लेआउट दिया गया है और इसमें बड़ी फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। हालांकि नई स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जानकारी लॉन्च से पहले जारी टीजर में भी सामने आई थी।
टाटा एरिस
- फोटो : @Tata.Cars
सुरक्षा में भी मिलेगी ये सुविधाएं
टाटा एरिस में टिगोर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन आगे बढ़ाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह करीब 84-86hp की पावर और करीब 113Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
कीमत कितनी है?
टाटा मोटर्स ने एरिस की इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख से शुरू की है। पेट्रोल एमटी वर्जन की शुरुआती कीमत 5.29 लाख है, जबकि आईसीएनजी एमटीकी कीमत 6.29 लाख से शुरू होती है। टॉप अकंप्लिस्ड वेरिएंट की कीमत पेट्रोल एमटी में ₹8.19 लाख और आईसीएनजी एमटी में 9.19 लाख है।
पेट्रोल और सीएनजी में एएमटी का भी विकल्प
एरिस में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स ही नहीं, बल्कि एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प भी दिया गया है। पेट्रोल एएमटी प्योर प्ल्स, क्रिएटिव और अकंप्लिस्ड वेरिएंट्स में उपलब्ध है। वहीं, आईसीएनजी एएमटी का विकल्प भी प्योर प्लस, क्रिएटिव और अकंप्लिस्ड वेरिएंट्स में मिलता है। ये सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमतें हैं। कंपनी आगे चलकर इनमें बदलाव कर सकती है।
- टाटा एरिस में सुरक्षा को खास तवज्जो दी गई है। सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। कार में हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल वाला रिनफोर्स्ड रोल केज, ऑल-राउंड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन बॉडी स्ट्रक्चर, पोस्ट-क्रैश SOS सपोर्ट और पोस्ट-क्रैश पैनिक नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
- इसके अलावा डीवीआर, एसवीएस और आईटीपीएमएस, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग, टॉर्क वेक्टरिंग बाय ब्रेकिंग, रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स क्रैश प्रोटेक्शन सिस्टम के तहत ड्राइवर और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में मदद करते हैं। यानी कंपनी ने सिर्फ डिजाइन और फीचर्स पर ही फोकस नहीं किया है, बल्कि रोजमर्रा की ड्राइविंग और सेफ्टी से जुड़े फीचर्स को भी पैकेज का हिस्सा बनाया है।
टाटा एरिस में टिगोर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन आगे बढ़ाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह करीब 84-86hp की पावर और करीब 113Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
कीमत कितनी है?
टाटा मोटर्स ने एरिस की इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख से शुरू की है। पेट्रोल एमटी वर्जन की शुरुआती कीमत 5.29 लाख है, जबकि आईसीएनजी एमटीकी कीमत 6.29 लाख से शुरू होती है। टॉप अकंप्लिस्ड वेरिएंट की कीमत पेट्रोल एमटी में ₹8.19 लाख और आईसीएनजी एमटी में 9.19 लाख है।
| वेरिएंट | पेट्रोल MT | iCNG MT |
|---|---|---|
| स्मार्ट | ₹5.29 लाख | ₹6.29 लाख |
| प्योर | ₹6.14 लाख | ₹7.14 लाख |
| प्योर प्ल्स | ₹6.74 लाख | ₹7.74 लाख |
| क्रिएटिव | ₹7.49 लाख | ₹8.49 लाख |
| अकंप्लिस्ड | ₹8.19 लाख | ₹9.19 लाख |