फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Unveils New Roadster Teaser Ahead Oct 1 Reveal, Confirms Semi Volume Production

रिवील से पहले जारी हुआ टेस्ला रोडस्टर का टीजर: एलईडी लाइट बार दिखा बढ़ाया सस्पेंस, क्या सच होगा मस्क का दावा?

Fri, 25 Sep 2026 02:25 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 25 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

टेस्ला के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। एक तरफ जहां कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित सेकेंड-जेनरेशन रोडस्टर का नया टीजर जारी कर एक बार फिर सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक सेमी ट्रकों की वॉल्यूम डिलीवरी भी शुरू हो गई है। आखिर नए रोडस्टर के टीजर में क्या खास है और सेमी को लेकर टेस्ला ने क्या बड़ा अपडेट दिया है? आइए जानते हैं कंपनी के इन दोनों बड़े अपडेट्स के बारे में।
 

विज्ञापन
Tesla Unveils New Roadster Teaser Ahead Oct 1 Reveal, Confirms Semi Volume Production
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

टेस्ला ने दूसरी जरनेशन रोडस्टर का नया टीजर जारी कर दिया है। सामने आई नई तस्वीरों में कार की डिजाइन को नहीं नजर आई, लेकिन इसके फ्रंट हिस्से में लगी फुल विड्थ एलईडी लाइट ने एक बार फिर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है। बता दें कि टीजर का मकसद भी यही है कि कार के बारे में पूरी जानकारी दिए बिना लोगों की उत्सुकता बढ़ाई जाए। यह टीजर 1 अक्तूबर 2026 को टेक्सास के Waco में होने वाले रिवील से ठीक सात दिन पहले आया है। इस रिवील डेट की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन


टीजर में क्या दिखा?
नई तस्वीर में कार का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में है और सिर्फ सामने की एलईडी लाइट बार चमकती दिखाई दे रही है। इससे कार के फ्रंट डिजाइन का थोड़ा अंदाजा मिलता है, लेकिन इसके इंटीरियर, बैटरी क्षमता या फाइनल डिजाइन को लेकर कोई नई जानकारी नहीं मिलती। फिलहाल टेस्ला ने रोडस्टर की पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत या डिलीवरी टाइमलाइन सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन

 

रोडस्टर में मिल सकते हैं स्पेसएक्स वाले थ्रस्टर्स
  • इसी के साथ रोडस्टर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके संभावित स्पेस एक्स-ड्राइव्ड कोल्ड-गैसे थ्रेस्टरर्स की है। इसका कारण यह भी है कि एलन मस्क पहले इस तकनीक का सार्वजनिक तौर पर जिक्र कर चुके हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में करीब 10 थ्रस्टर्स लगाए जा सकते हैं। इन्हें उस जगह पर लगाए जाने की बात कही गई है, जहां सामान्य कार में रियर सीट्स होती हैं।इनका इस्तेमाल एयरफ्लो और वेट ट्रांसफर को नियंत्रित करके एक्सेलेरेशन और कॉर्नरिंग में मदद करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि टेस्ला ने अभी तक इन थ्रस्टर्स को प्रोडक्शन-रेडी फीचर के तौर पर कंफर्म नहीं किया है। 
रोडस्टर के लिए 50 हजार डॉलर डिपॉजिट
रोडस्टर को लेकर अभी एक ठोस आंकड़ा  50 हजार डॉलर रिफंडेबल डिपॉजिट है। यह डिपॉजिट कुछ समय के लिए बंद रहने के बाद फिर से उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कार से जुड़ी सार्वजनिक जानकारी में यह रकम और एक अक्तूबर की रिवील डेट दो प्रमुख आंकड़े हैं। टेस्ला ने अभी इसकी अंतिम कीमत या डिलीवरी की तारीख नहीं बताई है।

टेस्ला सेमी की डिलीवरी भी शुरू
रोडस्टर का टीजर जारी करने के साथ ही कंपनी ने टेस्ला सेमी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इसलिए यह हफ्ता टेस्ला के लिए खास माना जा रहा है। रॉयटर्स के अनुसार, 24 सितंबर 2026 वाले सप्ताह में टेस्ला ने शुरुआती ग्राहकों के एक समूह को सेमी ट्रकों की डिलीवरी शुरू की। यह वही प्रोजेक्ट है जिसे एलन मस्क ने पहली बार 2017 में पेश किया था और जिसके वॉल्यूम प्रोडक्शन का वादा लंबे समय से किया जा रहा था।

मस्क ने सेमी को बताया ट्रक फॉर्म में स्पोर्ट्स कार
  • डिलीवरी से जुड़े इवेंट में मस्क ने सेमी को रिवोल्यूशनरी बताया। उन्होंने इसे ट्रक फॉर्म में स्पोर्ट्स कार भी कहा। मस्क ने इसके लॉन्च को अमेरिका में रिकॉर्ड-हाई डीजल कीमतों से भी जोड़ा। उनका कहना है कि मौजूदा ईंधन लागत के माहौल में इलेक्ट्रिक ट्रक का आर्थिक पक्ष फ्लीट खरीदारों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • इसी के साथ टेस्ला ने नेवादा स्थित अपनी सुविधा के लिए हर साल 50,000 Semi ट्रक बनाने का लक्ष्य दोहराया है। यह प्लांट करीब 1.8 मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है। हालांकि, डिलीवरी इवेंट में टेस्ला ने वास्तविक मौजूदा प्रोडक्शन वॉल्यूम या सेमी की कीमत का खुलासा नहीं किया।
  • वहीं, स्वीडिश लॉजिस्टिक्स कंपनी एनराइड एबी ने टेस्ला सेमी के 500 यूनिट्स का ऑर्डर दिया है। इनमें से 75 यूनिट्स 2026 के अंत तक मिलने की उम्मीद है। यह टेस्ला के लिए शुरुआती बड़े ऑर्डर और वास्तविक परिस्थितियों में सेमी की डिलीवरी क्षमता को परखने का अहम मौका होगा।
  • सेमी को टेस्ला के के मेगाचार्जर नेटवर्क का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ट्रक में ऑटोनॉमस-ड्राइविंग फीचर्स लाने की बात कर रही है, जिन्हें वह “बहुत निकट भविष्य” में उपलब्ध कराने की बात कहती है।

Semi को लेकर मॉर्गन स्टेनली का अनुमान
मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट एंड्रयू परकोको ने अनुमान लगाया है कि बुल-केस सिनेरियो में सेमी प्रोग्राम टेस्ला के मार्केट वैल्यू में करीब 80 बिलियन डॉलर जोड़ सकता है। हालांकि, यह एक प्रोजेक्शन है, न कि टेस्ला की कन्फर्म्ड ऑर्डर बुक या तय बाजार मूल्य में बढ़ोतरी। यह अनुमान मुख्य रूप से फ्रेट इकोनॉमिक्स पर आधारित है।

कब रीवील होगी नई रोडस्टर
टेस्ला के लिए इस समय दो अलग-अलग प्रोडक्ट एक साथ चर्चा में हैं। एक तरफ सेमी का शुरुआती डिलीवरी चरण शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ दूसरी जनरेशन रोडस्टर के एक अक्तूबर रिवील की तैयारी चल रही है। मस्क ने भी एक वीडियाे जारी कर उसमें सी यू नेक्स्ट वीक की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed