जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही इनोवा का नया वर्जन पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले नई एमपीवी की कुछ डिटेल्स का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में कई ऐसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जो अन्य एमपीवी में नहीं मिलते हैं। इस खबर में हम नई इनोवा के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दे रहे हैं।
आएगी नई तकनीक वाली इनोवा हाईक्रॉस
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा की ओर से अब इनोवा को नई तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। जिससे इसके एवरेज में और सुधार होगा। कंपनी की ओर से हाल में ही पेश की गई नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर को पेश किया था। जिसमें कंपनी ने हाइब्रिड तकनीक का उपयोग किया है। जिसके कारण मिड साइज एसयूवी का एवरेज काफी बेहतर हुआ है।
यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एमपीवी में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके लिए जो पेटेंट करवाया गया था उसकी कुछ फोटो लीक हुई है। उसके मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है। ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब इनोवा में पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी इनोवा हाईक्रॉस
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसकी खासियत ये होगी कि ये लाइट वेट मोनोकॉक चेसिस पर आधारित होगी जो टोयोटा का नया ग्लोबल आर्किटेक्चर है। मौजूदा मॉडल को कनवेंशनल लैडर ऑन फ्रेम चेसिस पर बनाया जाता है। नए प्लेटफॉर्म पर बनने के बाद इनोवा हाईक्रॉस की राइड क्वालिटी, कंट्रोल, हैंडलिंग और एवरेज में काफी सुधार होगा।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
कैसे होंगे फीचर्स
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में कंपनी की ओर से बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एक बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स के लिए एक 'ओटोमन फंक्शन', वायरलेस कनेक्टिविटी सहित कई फीचर्स होंगे।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट