{"_id":"63134e5b4428ed683b2fd3e0","slug":"7-seater-cars-under-10-lakh-in-india-maruti-mahindra-kia-toyota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
Sat, 03 Sep 2022 06:24 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:24 PM IST
सार
इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये से सस्ती सात सीटों वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं। इनकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और इनसे आपको माइलेज भी बेहतरीन मिलती है।
विज्ञापन
7 सीटर गाड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने परिवार के साथ ड्राइव पर जाने की इच्छा सभी की होती है। ऐसे में कभी-कभी पांच सीट वाली कार छोटी पड़ जाती है लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है और आप अपने लिए सात सीटों वाली कार सर्च कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये से सस्ती सात सीटों वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं। इनकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और इनसे आपको माइलेज भी बेहतरीन मिलती है।
रेनो ट्राइबर
- फोटो : Reanult
Renault Triber
इस कार को इंडिया की सबसे सस्ती सात सीटों वाली कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। सिर्फ 5.91 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइज के साथ आने वाली इस कार को सेफ्टी रेटिंग में भी 4 स्टार मिले हैं। इसमें आपको 10 वेरिएंट मिल जाएंगे। इस कार में 999 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। अगर आप फैमिली के लिए बेस्ट और सस्ती 7 सीटर कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

मारूति अर्टिगा
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी अर्टिगा भी सस्ती और बेहतरीन फैमिली कार है। 7 सीटर इस कार का एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। मारुति की इस कार में आपको पेट्रोल और CNG दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। ये कार 1 किलो सीएनजी में 26.11 किलोमीटर तक माइलेज आसानी से देती है वहीं पेट्रोल में ये कार 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है। इस मॉडल में आपको कई दूसरे वेरिएंट भी मिल जाएंगे। कंपनी से कार में कई अच्छे फीचर्स दिये गए हैं साथ ही कम मेंटिनेंस इसका प्लस पाइंट है।

किया कैरेंस
- फोटो : Kia
Kia Carens
रेनो और मारुति के बाद नंबर आता है किया की कैरेंस का। Kia Carens तीन इंजन ऑप्शन के आती है जिसमें स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4-लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.5-litre सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन शामिल है। इन इंजनों के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक हैं। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। कार में कुल 5 ट्रिम्स के ऑप्शन मिलते हैं।

महिंद्रा बोलेरो
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
महिंद्रा की 7 सीटर बोलेरो भी ग्रामीण भारत के परिवारों की पहली पसंद है। बीएस-6 मॉडल वाली बोलेरो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.85 लाख रुपये है। डीजल में आने वाली इस कार में आपको 1.5लीटर, 3-सिलेंडर, mHawk 75 का डीजल इंजन मिलता है। बोलेरो में म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं।