फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   4277 private buses found violating traffic rules in Maharashtra, know details

Rule Violation: महाराष्ट्र में आरटीओ ने चलाया अभियान, नियमों का उल्लंघन करती मिली निजी बसें, हुई कार्रवाई

Wed, 12 Jul 2023 12:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र में निजी बसों के खिलाफ आरटीओ की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कितनी बसों के खिलाफ कार्रवाई हुई। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
4277 private buses found violating traffic rules in Maharashtra, know details
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है और बड़ी संख्या में ही लोग घायल होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में आरटीओ की ओर से ऐसे हादसों को रोकने के लिए निजी बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।  इस अभियान में कितनी बसों के खिलाफ कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
महाराष्ट्र में चला अभियान
परिवहन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) की ओर से सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जून महीने में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में निजी बसों की जांच की गई। इस दौराना 14,000 से ज्यादा निजी बसों में से लगभग 30 प्रतिशत नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कितनी बसों ने किया उल्लंघन
विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरटीओ ने 15 मई से 30 जून के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत 14,161 निजी बसों की जांच की। जिनमें से 4,277 या करीब 30 फीसदी बसें वाहन नियमों और विनियमों का उल्लंघन करते पाई गईं।


यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
 
मिलीं ये खामियां
विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गई बसों में से 1,702 बसें रिफ्लेक्टर, संकेतक और टेल लाइट के मानदंडों का उल्लंघन करती पाई गईं। करीब 890 बसें बिना परमिट के चल रही थीं या परमिट शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं। वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर 570 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि 514 बसों में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं थी. कुल 485 बसों ने मोटर वाहन कर का भुगतान नहीं किया था। 293 बसों में आपातकालीन निकास गैर-कार्यात्मक पाए गए, जबकि 227 बसें अवैध रूप से सामान ले जाते हुए पाई गईं। 147 बसें जरूरत से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही थीं, 72 बसें बिना स्पीड गवर्नर के चल रही थीं और 40 बसें यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रही थीं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
 
जुर्माने में मिले करोड़ों रुपये
विभाग की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक ऐसी सभी बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। राज्य में नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के मालिकों से जुर्माने के रूप में 1.87 करोड़ रुपये वसूले गए। जानकारी के मुताबिक यह विशेष अभियान उन बसों के खिलाफ कार्रवाई करने पर केंद्रित रहा, जो गर्मियों की भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रही थीं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed