भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसी कौन सी कारें हैं, जो कम बजट में मिल सकती है और साथ ही इनमें 200 से 300 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
एमजी कॉमेट
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली एमजी की कॉमेट बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। साइज में टाटा नैनो की तरह दिखने वाली इस कार में चार यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी की ओर से इसमें 17.3 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.98 लाख रुपये से होती है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
सिट्रॉएन ईसी3
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : citroen india
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में ईसी3 को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी की ओर से 29.2 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सिट्रॉएन ईसी3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत की शुरूआत 11.50 लाख रुपये से होती है और इसकी कीमत 12.76 लाख रुपये एक्स शोरुम तक जाती है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
टाटा टियागो
4 of 6
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर टियागो इलेक्ट्रिक को खरीदा जा सकता है। इसके लॉन्ग रेंज वाले वैरिएंट की कीमत 10.24 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसमें कंपनी की ओर से इसमें 24KWh की बैटरी दी जाती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद टियागो इलेक्ट्रिक को 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
टाटा टिगोर
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर टाटा की ओर से टिगोर इलेक्ट्रिक को ऑफर किया जाता है। अगर आप एक सेडान इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं तो कम बजट में मिलने वाली यह कार काफी आरामदायक है। 26KWh की बैटरी की क्षमता के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?