फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   12 kilometer long jam on Mumbai Pune Expressway, more than 100 cars broke down

Traffic Jam: मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर 12 किलोमीटर लंबा जाम लगा, 100 से ज्यादा कारें हुईं खराब

Tue, 26 Dec 2023 02:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 26 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

क्रिसमस वीकेंड के मौके पर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई कारों की क्लच प्लेट भी खराब हुईं, जिससे लोगों को परेशानी भी हुई।

विज्ञापन
12 kilometer long jam on Mumbai Pune Expressway, more than 100 cars broke down
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में क्रिसमस और सर्दियों के दौरान लोग उत्साह से भरे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने भी जा रहे हैं। जिससे कई जगहों पर जाम लग रहा है। ऐसा ही मामला मुंबई और पुणे के बीच एक्सप्रेस वे पर आया है। जिस दौरान करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


कहां लगा जाम
मुंबई और पुणे के बीच क्रिसमस वीकेंड के मौके पर करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिस दौरान कई कारें भी खराब हुईं और इससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक साइमल और दस्तूरी सेक्शन के बीच यह जाम लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


कारें हुईं खराब
एक्सप्रेस वे पर जाम लगने के कारण कई कारें भी खराब हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान करीब 100 से ज्यादा कारों में समस्या आई। ज्यादातर कारों में क्लच प्लेट्स में खराबी हुई। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। इन कारों को हटाने और ठीक करने के लिए करीब 25 क्रेन और मशीन का उपयोग किया गया। इसके अलावा क्लच प्लेट को ठीक करने के लिए भी करीब छह हजार रुपये तक वसूल किए गए। इसके अलावा कई कारों को ठीक करने के लिए खापोली के कई गैराज तक भी पहुंचाया गया।


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

लोगों को हुई परेशानी
ट्रैफिक जाम में बड़ी संख्या में लोग फंसे रहे। जिससे उनको काफी परेशानी हुई। कई लोगों का कहना था कि वह सिर्फ दो से तीन किलोमीटर की दूरी को करीब दो घंटे में तय कर पाए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

अधिकारियों ने दी जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइवे ट्रैफिक पुलिस बोरघाट यूनिट के पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि ज्यादातर जगहों पर ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब छह किलोमीटर और रविवार को करीब 12 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर लग गया था। पुलिस के मुताबिक कई वाहनों को क्रेन की मदद से टो किया गया।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed