Tula Rashifal 2024: तुला राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल
Tula Rashifal 2024: नए वर्ष का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का आनंद दिलाएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
विस्तार
Tula Rashifal 2024: नए वर्ष का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का आनंद दिलाएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी हल होंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। मई से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप आपके अपने ही निकटतम प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने की कोशिश और षड्यंत्र करेंगे इन सब से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सुखद अनुभवों के साथ वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत तक रहेगा।
जनवरी- माह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुशल रणनीतियों से कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे।
फरवरी- सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक कलह का सामना करना पड़ेगा। मित्र तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
मार्च- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग के योग।
अप्रैल- शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्षमें आने के संकेत।
मई- शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे।
जून- योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
जुलाई- धर्म-कर्म के मामलों में खूब रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे।
अगस्त- भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
सितंबर- वैवाहिक वार्ता में रुकावटों के बाद सफलता मिलेंगी। यात्रा-सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। सामान चोरी होने से बचाएं।
अक्टूबर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्य व्यापार में कुछ बधाओं के बाद सफलता मिलेगी।
नवंबर- कार्य-व्यापार की दृष्टिसे माह उत्तम रहेगा। शासन सत्ताका पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें।
दिसंबर-अत्यधिक भाग-दौड़ के कारण थकान रहेगी। शारीरिक पीड़ा से दो-चार होना पड़ेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।
जब आप मुस्करा उठेंगे
मार्च-अप्रैल में बनी हुई गोचर ग्रह-स्थितियों आपका इष्टकार्य सिद्ध करने में मदद करेंगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करेंगे तो उसमें भी सफल रहेंगे जिसके फलस्वरुप आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।
उपाय-वर्ष पर्यंत श्रीमहालक्ष्मी की आराधना करना तथा बृहस्पति के मंत्रों का जप करना करना आपकी जन्मकुंडली के अशुभ ग्रहदोषों से उबरने में मददगार सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें-