{"_id":"6ae89785fbe458f13c095195","slug":"shani-margi-2026-positive-impact-for-these-zodiac-sign-shani-margi-impact-horoscope-prediction-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Margi 2026: शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Margi 2026: शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग
Mon, 02 Nov 2026 07:30 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:30 PM IST
सार
11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे जिससे कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
शनि मीन राशि में मार्गी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं जो 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने पर लंबे समय से रुका काम पूरा होने लगता है। करियर-कारोबार में नए-नए तरह के अवसर मिलने के योग हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव 11 दिसंबर को सुबह 5 मार्गी हो जाएंगे, जो 3 जून तक मीन राशि में रहेंगे फिर नीचे राशि में मेष में गोचर होंगे। शनि के मार्गी होने से इन राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ और मिले-जुले परिणाम दिला सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सफलता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी और सफलता से भरा हुआ होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आपके लिए सकारात्मक फल दिला सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार में नए-नए तरह के असर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पुराने निवेश से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की चाल आपको कई मामलों में आर्थिक बदलाव ला सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ और मिले-जुले परिणाम दिला सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सफलता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी और सफलता से भरा हुआ होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आपके लिए सकारात्मक फल दिला सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार में नए-नए तरह के असर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पुराने निवेश से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की चाल आपको कई मामलों में आर्थिक बदलाव ला सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।