Makar Rashifal 2022: मकर राशि के लिए साल का कौन सा महीना रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें मकर भविष्यफल 2022
Makar Rashifal 2022: जनवरी- व्यापार में उन्नति होती रहेगी, नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। फरवरी- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, शनि की साढ़ेसाती के बावजूद योजनाएं कारगर रहेंगी। मार्च- मकान-वाहन के क्रय का योग, विवादों-मुकदमों में सफलता, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विस्तार
Capricorn Horoscope/Makar Rashifal 2022
विज्ञापन
मकर राशिफल 2022
भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी
स्वभाव और चुनौतियां
आप में शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक शक्ति बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे लोग आज्ञाकारी किंतु स्वभाव से थोड़ा आलसी होते हैं। मन धर्म की रक्षा करने वाले, घूमने फिरने के शौकीन ऐसे लोग नियमों का कड़ाई से पालन करने वाले समाजसेवी होते हैं। शनि की साढ़ेसाती चलते हुए भी वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा यद्यपि, उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी फिर भी कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग। किसी भी तरह का चुनाव लड़ने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाहें तो उसमे भी सफलता के योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विदेशी वीजा-नागरिकताके लिए प्रयास करना अनुकूल रहेगा। 12 अप्रैल से राहु-केतु का राशि परिवर्तन पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा। 13 अप्रैल से बृहस्पति के मीन राशि में आने से आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें- मकर राशिफल 2022
माह के सितारे
- जनवरी- व्यापार में उन्नति होती रहेगी, नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
विज्ञापन
- फरवरी- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, शनि की साढ़ेसाती के बावजूद योजनाएं कारगर रहेंगी।
- मार्च- मकान-वाहन के क्रय का योग, विवादों-मुकदमों में सफलता, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- अप्रैल- प्रशासनिक कार्यों में सफलता, सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल।
- मई- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दियाग या धन भी वापस मिलने की उम्मीद विदेश यात्रा के योग।
- जून- साहस पराक्रम की वृद्धि , कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- जुलाई- प्रतियोगिता में अच्छी सफलता, संतान के दायित्व की पूर्ति, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
- अगस्त- कामयाबियों का सिलसिला निर्बाध चलता रहेगा, पारिवारिक कलह के कारण मानसिक परेशानी।
- सितंबर- माह काफी मिलाजुला रहेगा, मानसिक तनाव के बावजूद कार्य योजनाएं फलीभूत होने के योग।
- अक्टूबर- पराक्रम की वृद्धि और भाइयों से सहयोग, धर्म-कर्मके मामलों में रुचि बढ़ेगी, विदेश यात्रा के योग।
- नवंबर- आय के साधन बढ़ेंगे, जमीन-जायदाद के मामलों का निपटारा होगा, वाहन खरीदने का योग।
- दिसंबर- संबंधो में उदासीनता, मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग, कर्ज देने से बचें।
उपाय- शनिदेव के गोचर का पूर्णफल आपको मिलता रहे, अशुभ ग्रहों का दुष्प्रभाव भी कम हो इसके लिए सुगंधित तेल, गन्ने का रस, काली गाय के दूध अथवा शहद से रुद्राभिषेक करें।
22 दिसंबर से 21 जनवरी
इस अवधि के मध्य जन्म लेने वाले जातक शनिदेव के प्रभाव में आते हैं जिनका मूलांक 8 है अतः शनि से संबंधित कार्य करके आप जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं। लोहे का व्यापार, कपडे, चमड़े-जूते का कारोबार, शराब, खान, सीमेंट्स, गैस, पेट्रोलियम कोयला, शिक्षण कार्य, न्यायिक कार्य, तथा राजनीति और समाज सेवाके क्षेत्र में जुड़कर अच्छी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु जीवन में उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी शादी विवाह संबंधी वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। नए वर्ष का मूलांक 6 है जिसके स्वामी शुक्र हैं शुक्र और शनि में परस्पर मित्रता है इसलिए आगामी वर्ष आपके लिए कुछ नए सुखद चमत्कार करेगा ऐसे परिणाम मिलेंगे जिसे देखकर आप चौक जायेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ तारीखें 8, 17, 26
शुभ माह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर
शुभ दिन- शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
शुभ रत्न- नीलम और हीरा
लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य