Meen Rashifal 2025: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल ? जानें वार्षिक राशिफल 2025
Meen Rashifal 2025: नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों के मामलों में मीन राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
विस्तार
Pisces Yearly Horoscope 2025 Predictions In Hindi: मीन राशि सभी 12 राशियों में आखिरी राशि होती है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु को शिक्षा, धन, सुख और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मीन राशि वालों के लिए साल 2025 मिलाजुला साबित हो सकता है। मार्च 2025 के बाद से शनिदेव आपके पहले भाव में विराजमान हो जाएंगे जिससे आपके भीतर कुछ अलस्य और कमजोरी का भाव आ सकता है। इसके अलावा साल 2025 में राहु के गोचर होने से आपके जीवन में चल रहे कुछ तनाव को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। वहीं देवगुरु बृहस्तपति का गोचर आपके के लिए कुछ मिले-जुले परिणाम दिलाएगा। मई के बाद गुरु आपके लाभ भाव से अच्छा लाभ दिलाने में सहायक होगा।
करियर- कारोबार 2025
नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2025 कुछ मामलों में अच्छा कुछ मामलों में सामान्य परिणाम देने की तरफ इशारा कर रहा है। मीन राशि वालों के लिए साल का दूसरा हिस्सा काफी अच्छा साबित हो सकता है। यानी साल के शुरुआती महीनों में जॉब संबंधी मामलों में कुछ कमजोर लेकिन बाद के महीनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं व्यापार की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ शुभ फलदाई नहीं रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त के लिए लगातार अथक प्रयास करना पड़ेगा उसके बाद भी बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपकी राशि से शनि का गोचर द्वादश भाव में मार्च तक रहेगा इसके पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि पर होगा और साढ़ेसाती का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा इसलिए आपके अंदर कार्यों के प्रति उदासीनता और आलस्य की स्थिति बढ़ेगी।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
मीन राशि वालों के लिए साल 2025 आर्थिक द्दष्टिकोण से सामान्य वर्ष साबित हो सकता है। साल 2025 के शुरुआती महीनों में एकादश भाव में गुरु की द्दष्टि से आपके जीवन में लगातार धन लाभ की संभावनाएं बरकरार रहेंगी। लेकिन जैसे ही साल के मध्य में शनि और राहु का गोचर होगा इसका प्रतिकूल प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकती है
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
पारिवारिक रिश्ते 2025वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा तब आपको पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। इस पूरे वर्ष पारिवारिक जीवन में आपको धैयपूर्वक काम लेना होगा अन्यथा कोई छोटी सी बात भी पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा।
प्रेम संबंध 2025
साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक राहु का प्रभाव पंचम भाव पर रहेगा इस कारण से कोई बड़ी समस्या आपकी लव लाइफ में नहीं आएगी लेकिन छोटी-मोटी गलतफहमियां बीच-बीच में रह सकती हैं। प्रेम-संबंधों के मामले में यह साल अच्छा नहीं रहेगा। साल नए प्रेम संबंध बनाने के पहले आपको काफी सोच विचार करना चाहिए।
स्वास्थ्य 2025
मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के नजरिए से साल 2025 थोड़ा कमजोर ही रहेगा। आपको पूरे साल स्वास्थ्य पर विशेष रूप से जागरुक रहने की जररूत होगी। मई महीने तक राहु केतु का गोचर आपके पहले भाव पर प्रभाव डालता रहेगा, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। पूरे वर्ष आपको खान-पान पर ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा नहीं है। राहु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे।
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.