Guru Gochar 2026: गुरु का कर्क राशि में गोचर, जानिए मेष राशि पर कैसा होगा प्रभाव
Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु कर्क राशि मे गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि वालों पर गुरु के गोचर का कैसा और किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Guru Gochar 2026: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 13 महीनों का समय लेते हैं। लेकिन इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति अतिचारी हैं जिसके चलते गुरु की चाल सामान्य गति से बहुत ज्यादा है। गुरु अभी मिथुन राशि में विराजमान हैं और यह 2 जून को राशि परिवर्तन करते हुए अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने हंस राजयोग का निर्माण होगा। गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि वालों पर गुरु के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए गुरु नवम और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं जो अब 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं जिससे यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख-सुविधाओं और माता का होता है जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान नई संपत्ति के खरीदने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। इस दौरान नई संपत्ति की खदीदारी के योग बनेंगे। गुरु के गोचर करने से आपके व्यापार में तरक्की के योग है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। यह गोचर आपके मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके खर्चों में इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों संग समय बीतेगा। मेष राशि वालों के लिए कर्क का गुरु राशि में गोचर आपके चौथे भाव में उच्च होने से आपके भाग्य में इजाफा और आपको मान-सम्मान मिलेगा। करियर में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।