फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

Sun, 31 May 2026 11:21 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 31 May 2026 11:21 AM IST
सार

Jupiter Transit in Cancer: गुरु कर्क राशि गोचर से इन राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ, आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार और परीक्षा में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
Jupiter Transit in Cancer on June 2 these Zodiac Signs will shine and get Major benefits in Career
Jupiter Transit in Cancer - फोटो : अमर उजाला

Jupiter Transit in Cancer: जून में देवगुरु बृहस्पति बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। वह 2 जून 2026 को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें, तो कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए सम्मान, लाभ और मनचाही यात्रा के योग लेकर आएगा। चूंकि गुरु 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में गुरु का शुभ प्रभाव जातकों पर अक्तूबर माह तक रहेगा। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, विवाह और संतान का कारक ग्रह माना जाता है और उनकी पहचान सबसे शुभ ग्रहों में भी की जाती हैं। इसलिए उनके गोचर से जातकों को इन क्षेत्रों में विशेष परिवर्तन महसूस हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Jupiter Transit in Cancer on June 2 these Zodiac Signs will shine and get Major benefits in Career
Jupiter Transit in Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। अब वह आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। यह समय आत्मविश्वास में मजबूती लेकर आएगा। पहले के मुकाबले आपका व्यक्तित्व और भी शानदार रहेगा। मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना रहेगी। कर्क राशि के लोगों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पद और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यह समय आपके करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। खासतौर पर साझेदारी में नया बिजनेस शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

Jupiter Transit in Cancer on June 2 these Zodiac Signs will shine and get Major benefits in Career
Jupiter Transit in Cancer - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कुंडली में गुरु चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष अनुसार, यह गोचर आय और लाभ में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है। इस समय करियर-नौकरी को लेकर लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह अब मिलने के योग बन सकते हैं। वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।  जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। घर के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit in Cancer on June 2 these Zodiac Signs will shine and get Major benefits in Career
Jupiter Transit in Cancer - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह समय करियर के लिहाज से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट समय से पहले पूरे करने में सफलता मिलेगी। पुराना निवेश बड़ा लाभ दिला सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है।
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
Weekly Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार से लेकर निवेश तक होगा मनचाहा लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed