फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव

Tue, 13 Oct 2026 12:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:22 PM IST
सार

Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश इन 3 राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है। जातकों को अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। निवेश और पैसों से जुड़े फैसलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत रह सकती है। 

विज्ञापन
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 impact on zodiac sign
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य स्वाति नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य 6 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में इस अवधि में कुछ राशि वालों को अपने कामकाज, आर्थिक स्थिति और निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही नौकरी करने वालों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। आइए इन राशियों को जानते हैं।


सूर्य का तुला गोचर इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, 1 महीना बिजनेस-नौकरी में आएंगी परेशानियां

Trending Videos
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 impact on zodiac sign
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर कामकाज के लिहाज से कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यावसायिक योजना में मनचाहा परिणाम मिलने में समय लग सकता है। रिश्तों को लेकर परेशानियां आएंगी। नौकरी करने वालों को भी अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। 
31 अक्तूबर को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे गुरु बृहस्पति, नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत

Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 impact on zodiac sign
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय कामकाज की व्यस्तता और मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने या एक साथ कई काम आने के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी अपने खर्चों पर नजर रखें। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 impact on zodiac sign
Surya Swati Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर भाग्य का अपेक्षित साथ मिलने में देरी का संकेत दे सकता है। इस दौरान आपके कुछ काम बनते-बनते अटक सकते हैं, जिससे मन में निराशा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग परेशान आपको कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी परिणाम पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 
शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, इन राशियों के करियर और धन पर पड़ेगा असर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed