Mrityu Panchak: सनातन धर्म में शुभ कार्यों के लिए सही समय और मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी मांगलिक कार्य से पहले पंचांग और नक्षत्रों को देखकर शुभ-अशुभ समय का विचार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पंचक की अवधि को भी काफी संवेदनशील माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कुछ कार्य परेशानियों का कारण बन सकते हैं, इसलिए लोग इन दिनों में विशेष सावधानी बरतते हैं। जून 2026 में पड़ने वाले पंचक को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पंचक कब से शुरू होगा, कब समाप्त होगा और इस दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए।
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 29 May 2026 12:05 PM IST
सार
हिंदू पंचांग में पंचक को विशेष महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान कुछ शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस अवधि में किए गए कार्यों का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर मृत्यु पंचक को अधिक संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन