{"_id":"65b9f91c5125099adf0c9e87","slug":"february-2024-monthly-horoscope-planets-transit-and-lucky-zodiac-signs-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए इस माह की भाग्यशाली राशियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
फरवरी में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए इस माह की भाग्यशाली राशियां
Wed, 31 Jan 2024 01:16 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:16 PM IST
सार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी माह में कई ग्रहों का गोचर होगा, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ेगा। फरवरी 2024 में कुल मिलाकर 4 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
फरवरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
01 तारीख से साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी आरंभ होगा। इस बार फरवरी के महीने में 28 दिन के बजाय 29 दिन होंगे यानी यह वर्ष लीप वर्ष होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार साल के दूसरे महीने की शुरुआत हस्त नक्षत्र और माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से होगा। वहीं फरवरी माह का आखिरी दिन स्वाति नक्षत्र में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी माह में कई ग्रहों का गोचर होगा, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ेगा। फरवरी 2024 में कुल मिलाकर 4 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा 2 ग्रहों ऐसे होंगे जिनकी चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं फरवरी माह में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इस माह में सबसे ज्यादा भाग्यशाली राशियां कौन सी होंगी। आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
बुध का मकर राशि में गोचर- फरवरी माह के पहले दिन यानी 01 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध शनि देव की राशि मकर में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना के मुताबिक बुधदेव 01 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 08 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मंगल का मकर राशि में गोचर- बुध के गोचर के बाद 05 फरवरी 2024 को ग्रहों के सेनापति कहलाए जाने वाले मंगल ग्रह रात 09 बजकर 07 मिनट पर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
बुध का धनु राशि में अस्त- 08 फरवरी को बुध ग्रह धुन राशि में अस्त हो जाएंगे। रात्रि 09 बजकर 17 मिनट पर ये अस्त होंगे।
शनि का कुंभ राशि में अस्त- बुध ग्रह के अस्त होने के बाद न्याय और कर्मफल दाता शनिदेव 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र का मकर राशि में गोचर- 12 फरवरी को सुख, वैभव और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र शनिदेव की राशि मकर राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से मकर राशि में तीन प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा और इनके संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। बुध, मंगल और शुक्र ये तीनों ही ग्रह मकर राशि में रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर- सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं। इस तरह से 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि की यात्रा को खत्म करके शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर होगा।
बुध का कुंभ राशि में गोचर- फरवरी माह में दो बार बुध का गोचर होगा। बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 20 फरवरी को सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में आ जाएंगे।
फरवरी में इन 5 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
जिन जातकों का जन्म फरवरी महीने में हुआ है उनके लिए भाग्यशाली अंक- 4, 5, 16 और 29 रहेगा। वहीं भाग्यशाली रंग मैरून और भाग्यशाली दिन गुरुवार और शनिवार का रहेगा। फरवरी के महीने में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव होने की वजह से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इन राशियों के लिए महीना बहुत ही अच्छे से बीतेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से जीवन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि या फिर पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधियों पर जीत मिलेगी। धन का प्रवाह अच्छा होने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी संग रिश्ता बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें-