फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज होगा चन्द्रमा का धनु राशि में प्रवेश, जानिए आपके लिए क्या है ग्रहों का संदेश

Thu, 03 Nov 2016 10:14 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 03 Nov 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 3 november 2016
राशि

आज चन्द्रमा मंगल की राश‌ि वृश्च‌िक से न‌िकलकर गुरु की राश‌ि धनु में आने वाला है। चन्द्रमा का यह गोचर आपके ल‌िए क‌ितना शुभ है जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।

मेष राश‌िः शुभ समाचार मिल सकता है

daily rashiphal 3 november 2016
मेष राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे।
कैरियर में वृद्ध‌ि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत  समय से था। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है।
 

वृष राश‌िः अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं

daily rashiphal 3 november 2016
वृष राश‌ि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा।
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें।
आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइये। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। रातोरात मालामाल होने की मत सोचिए लेकिन कमाई के लिए कुछ नये रास्ते तो तलाशिये ही। आप समझदार भी हैं और सक्षम भी इसका लाभ उठाइये। आज थोड़ा संभल कर रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है

daily rashiphal 3 november 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सोंपे।
आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। सकारात्मक सोच रखें और सब कुछ आसान हो जाएगा। 
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः सेहत के प्रति सावधान रहें

daily rashiphal 3 november 2016
कर्क राशि

आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।
सेहत के प्रति सावधान रहें, क्योंकि आपको बुखार हो सकता है। अगर आपको तेज बुखार है तो आराम करें और कोशिश करें कि आप कोई भी तनाव से संबंध‌ित काम ना करें। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। अपना ख्याल रखकर आप जल्दी ही बीमारी से निजात पा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed