फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदेमंद रहेगा कन्या राशि वालों के लिए दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Sun, 02 Apr 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 02 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 2nd april
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: फिजूल खर्चे होंगे

daily rashiphal 2nd april
मेष राश‌ि

आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके साथी के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना सही नहीं है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बीच में हस्तक्षेप न करने दें। आज आपको आपकी कंपनी के काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। चिंता ना करें। यह यात्रा सफल रहेगी। आज फिजूल खर्च का दिन है। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। आपका अहम आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें।

वृष राश‌ि: स्थानांतरण को लेकर चिंता ना करें

daily rashiphal 2nd april
वृष राश‌ि

साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं। अब बस अपने दिल की बात कहने की देर है।आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबराए नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिए होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिए ठीक नहीं है। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ाएं। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: परेशानी होगी कम

daily rashiphal 2nd april
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर बात करें।  आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि: नए काम के लिए दें पूरा समय

daily rashiphal 2nd april
कर्क राशि

इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का कारण है। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं। यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। कोई नई व्यवसाय शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बना लें। कम समय में बिल्कुल सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाए। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed