फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astrology predictions about gujarat assembly election 2017

ज्योतिष की नजर से जानिए आज गुजरात में किसकी बनेगी सरकार

Mon, 18 Dec 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
astrology predictions about gujarat assembly election 2017

कल गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और इस नतीजों के बाद यह तय हो जाएगा कि गुजरात चुनाव में किसकी लगेगी लंका और किसका बजेगा डंका। हालांकि वोट डालने के बाद अलग-अलग हुए चुनावी सर्वे में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद जता रहे हैं और पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति बेहतर होगी।आइए ज्योतिष की नजर से देखें कि आखिर गुजरात चुनाव में क्या होने वाला है किसी बनेगी सरकार और किसकी होगी हार। 

विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल का बड़ा आरोप- ATM हैक हो जाते हैं तो EVM क्यों नहीं हो सकती
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 हुई थी जिसके अनुसार भाजपा की राशि वृ्श्चिक है और अप्रैल 2012 से सूर्य की महादशा चल रही है जो अप्रैल 2018 में जाकर समाप्त होगी। सूर्य के दशम भाव में बैठने के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की कई प्रदेशों में सरकार बनाने में कामयाब हो सकी है। अगर शनि की बात करें तो यह दूसरे स्थान में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण कठिनाई बन रही है जिसका नतीजा गुजरात में दलित एवं पाटीदारों का विरोध के रूप में देखा जा सकता है। भाजपा की राशि पर शनि की साढ़ेसाती अपने अंतिम दौर है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली भी वृश्चिक राशि की है जिससे नतीजे भाजपा के पक्ष में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2 जनवरी 1978 को कांग्रेस की स्थापना के चलते इस पार्टी की कुंडली मीन लग्न की है और राशि कन्या है जिस पर फिलहाल शनि की ढ़ैय्या की शुरुआत हुई है। शनि वर्तमान में चौथे घर में विराजमान हैं जिनके साथ राशि स्वामी बुध भी वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। माहौल कांग्रेस के पक्ष में बनता हुआ तो नज़र आ सकता है लेकिन लक्ष्य को पाना कांग्रेस के लिये भी आसान नहीं है।


अगर पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली पर नजर डाले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि की है। वर्तमान में इन पर चंद्रमा की महादशा है जो कि भाग्य की दशा भी है।  इस समय इनकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का भी अंतिम चरण चल रहा है जो कि 2019 तक रहने के आसार हैं।  हालांकि ज्योतिषशास्त्रियों का यह भी मानना है कि जाते-जाते शनि लाभ अवश्य देकर जाते हैं।

अगर बात राहुल गांधी की कुंडली की करें तो तुला लग्न व धनु राशि की बनती है। वर्तमान में राहुल गांधी पर मंगल की महादशा चल रही है जिसके कारण से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर इनकी ताजपोशी का कारण भी यही महादशा हो सकता है। इनकी राशि पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जो इनकी मुश्किलों के बढ़ने की ओर इशारा करता है।  नीच शनि के प्रभाव से ही कहीं न कहीं इन्हें राजनैतिक शख्सियत के तौर पर वह महत्व नहीं मिल पा रहा जो कि इन्हें मिलना चाहिये था। कुल मिलाकर भाजपा व कांग्रेस, नरेंद्र मोदी व राहुल गाधी की कुंडलियों का आकलन व मतदान  के दिन चंद्रमा की स्थिति से गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 बहुत ही कांटे की टक्कर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed