गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल का बड़ा आरोप- ATM हैक हो जाते हैं तो EVM क्यों नहीं हो सकती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी बातों पर हंसेंगे लेकिन विचार कोई नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब भगवान के द्वारा बनाये गए हमारे शरीर में छेड़छाड़ हो सकती है तो इंसान के द्वारा बनाई गई EVM में क्यों नहीं। हार्दिक ने कहा कि ATM भी हैक हो जाते हैं तो EVM हैक क्यों नहीं हो सकती।
मेरी बातों पर सिर्फ़ हँसी आएगी लेकिन विचार कोई नहीं करेगा
भगवान के द्वारा बनाए गई हमारे शरीर में छेड़छाड़ हो सकती है तो मानव के द्वारा बनाई गई EVM मशीन में क्यों छेड़छाड़ नहीं हो सकती !! ATM हेक हो सकते है तो EVM क्यूँ नहीं !!!विज्ञापन
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 17, 2017
आपको बता दें कि हार्दिक ने ट्वीट में लिखा था कि बीजेपी चुनाव हार रही है, लेकिन शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है। अगर बीजेपी EVM में गड़बड़ी नहीं करती है तो 82 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।
पढ़ें: CPI-M के पोस्टर पर किम जोंग, BJP बोली- हमारे और RSS के दफ्तर पर ना दाग दें मिसाइल
वहीं दूसरे ट्वीट में हार्दिक ने लिखा था कि गुजरात में बीजेपी की हार का मतलब पार्टी का पतन है। लेकिन EVM में गड़बड़ी करके बीजेपी गुजरात में चुनाव जीतेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हार जाएगी, ताकि कोई EVM पर प्रश्न ना उठाए। हार्दिक ने कहा था कि मुझे लगता है कि एग्जिट पोल गलत होंगे। अगर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी तो बीजेपी हार जाएगी। मुझे ईवीएम पर 100 प्रतिशत शक है।