{"_id":"645b47c9cc2b19425908e3e5","slug":"astrology-how-to-planets-are-affect-your-nature-and-personality-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Astrology: ज्योतिष से जान सकते हैं व्यक्ति का चरित्र, जानिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: ज्योतिष से जान सकते हैं व्यक्ति का चरित्र, जानिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार ?
Wed, 10 May 2023 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 10 May 2023 01:04 PM IST
सार
वैदिक ज्योतिष के कुछ ग्रंथों में ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके द्वारा व्यक्ति के चरित्र का बोध होता है।
विज्ञापन
अगर किसी कुंडली में गुरु शुक्र शनि की युति हो तो जातक का चरित्र बेहद बलवान होता है।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके चरित्र का बड़ा महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के कुछ ग्रंथों में ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके द्वारा व्यक्ति के चरित्र का बोध होता है। आइये जानते हैं कुछ नियम...
1 - सूर्य-शनि, चंद्र-शनि या सूर्य-चन्द्रमा की युति वाले जातक कुछ अधीर होते हैं। ये अपने रिश्तों को मजबूती से नहीं संभाल पाते हैं। हालांकि इस युति में अगर गुरु भी शामिल हो तो जातक एक रिश्ते में टिक जाता है।
2 - अगर किसी कुंडली में गुरु शनि या गुरु शुक्र की युति हो या आपस में एक दूसरे को देख रहे हों तो जातक का मन अच्छा होता है। वह अपने प्रेमी को धोखा नहीं देगा।
विज्ञापन
3 - अगर लग्न और सप्तम भाव में मंगल शुक्र विराजमान हैं तो जातक एक व्यक्ति से संतुष्ट नहीं होगा। इस युति में अगर गुरु शामिल हो तो यह युति अच्छी होगी वरना इस युति के फल अशुभ ही है।
4 - मंगल शुक्र राहु अगर सप्तम या अष्टम भाव में हो तो निश्चित रूप से जातक के अनेक स्त्रियों से संबंध होंगे। स्त्री की कुंडली हो तो अधिक मित्रों वाली होगी।
5 - विद्वानों का कहना है कि अगर किसी कुंडली में गुरु शुक्र शनि की युति हो तो जातक का चरित्र बेहद बलवान होता है।
6 - सूर्य चंद्र शुक्र की युति हो या चन्द्र मंगल बुध की युति हो तो जातक तेजस्वी होने के बावजूद पर स्त्री में रूचि रखता है।
7 - किसी कुंडली में बुध चंद्र शुक्र सप्तम में और लग्न में राहु हो तो जातक का चरित्र अच्छा नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी पत्नी को भी गलत काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
8 - यदि लग्न का स्वामी, दूसरे और छठे भाव के स्वामी के साथ सप्तम भाव में पाप ग्रह के साथ हो तो ऐसा जातक निश्चित रूप से एक रिश्ते में नहीं रुक सकता है।
9 - यही बुध शुक्र लग्न में विराजमान हो और सप्तम भाव से मंगल उस पर दृष्टि दे रहे है तो भी जातक का चरित्र संदेहपूर्ण होगा।
10 - अगर सप्तम भाव में शुक्र दूसरे भाव के स्वामी के साथ विराजमान हो जाए और उस पर मंगल राहु की दृष्टि हो ऐसे पुरुष की कई स्त्रियों से घनिष्ट मित्रता होती है ,वह कामातुर रहता है।

- Mangal Gochar 2023: 10 मई से कर्क राशि में मंगल का गोचर,जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?