फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2023: 10 मई से कर्क राशि में मंगल का गोचर,जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit Cancer Rashi These Zodiac Sign Will Be Made Lots of Money and Success
Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह का प्रभाव भूमि, युद्ध, साहस और पराक्रम से होता है। - फोटो : अमर उजाला
महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 10 मई को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा संपन्न करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 1 जुलाई की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। कर्क राशि इनकी नीचराशिगत संज्ञक कही गई है अतः सभी के लिए कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। सभी राशियों के लिए इनका कर्क राशि में गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय  विश्लेषण करते हैं।
Mangal Gochar 2023 Mars Transit Cancer Rashi These Zodiac Sign Will Be Made Lots of Money and Success
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी कुछ मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होनेसे बचाएं। माता-पिता के स्वास्थ्यके प्रति चिंतनशील रहें।
Mangal Gochar 2023 Mars Transit Cancer Rashi These Zodiac Sign Will Be Made Lots of Money and Success
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल आप में साहस और ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देंगे किंतु परिवार में छोटे सदस्यों से वैमनस्य न बढ़ने दें विशेषकरके भाइयों के बीच आपसी विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit Cancer Rashi These Zodiac Sign Will Be Made Lots of Money and Success
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में कष्ट कारक रहेगा विशेष करके स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव ही पड़ेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विषमताओं के बावजूद आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit Cancer Rashi These Zodiac Sign Will Be Made Lots of Money and Success
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अच्छा रहेगा फिर भी स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed