{"_id":"6861089c2cb64db9380013ad","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-30-june-2025-today-libra-horoscope-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के लिए अनुकूल रहेगा दिन, पढ़ें आज का तुला राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के लिए अनुकूल रहेगा दिन, पढ़ें आज का तुला राशिफल
Mon, 30 Jun 2025 04:05 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:05 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी से आप परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन