फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि

Thu, 29 May 2025 07:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 May 2025 07:24 AM IST
सार

June Vrat Tyohar: जून 2025 में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास के संयोग से कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, गुप्त नवरात्रि और रथ यात्रा जैसे पर्वों का खास महत्व है।

विज्ञापन
June 2025 Festivals Vrat Typhar List from Ganga Dusshera to Jagannath Rath Yatra in hindi
जून माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe stock

June Vrat Tyohar and Grah Gochar List: जून का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी खास होता है, क्योंकि इस दौरान जल से जुड़े व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इस महीने में मां दुर्गा की आराधना के लिए गुप्त नवरात्रि का आयोजन होता है, जिसमें दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यह साधना गुप्त रूप से की जाती है और आध्यात्मिक रूप से बेहद शक्तिशाली मानी जाती है।


Rambha Teej 2025: रंभा तीज व्रत पर करें इस कथा का पाठ, जानें पूजा मुहूर्त और विधि
इस बार जून में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास का संयोग बन रहा है, जिससे इस महीने के पर्व और भी खास हो जाते हैं। इस दौरान गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानें जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची।
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती आज, शनि देव की कृपा पाने के लिए आज इस विधि से करें पूजा, मंत्र, भोग और दान

June 2025 Festivals Vrat Typhar List from Ganga Dusshera to Jagannath Rath Yatra in hindi
जून माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe stock
जून माह के व्रत त्योहार 
  • 4 जून:  महेश नवमी
  • 5 जून:  गंगा दशहरा
  • 6 जून: निर्जला एकादशी
  • 8 जून: प्रदोष व्रत 2025
  • 10 जून: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
  • 11 जून: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
  • 12 जून: आषाढ़ माह शुरू 
  • 14 जून: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
  • 15 जून: मिथुन संक्रांति 
  • 21 जून:योगिनी एकादशी 
  • 23 जून: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 25 जून:आषाढ़ अमावस्या
  • 26 जून:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
  • 27 जून:जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 28 जून: विनायक चतुर्थी
June 2025 Festivals Vrat Typhar List from Ganga Dusshera to Jagannath Rath Yatra in hindi
जून माह के व्रत त्योहार - फोटो : पीटीआई

5 जून 2025 - गंगा दशहरा
5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर, वाणी और मन से जुड़े दस पापों से मुक्ति मिलती है।

6 जून 2025 - निर्जला एकादशी
निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन उपवासों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। फिर भी, यह व्रत इतना पुण्यदायी होता है कि इसे रखने से वर्ष भर की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है।

26 जून 2025-आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
26 जून 2025 को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है, जिससे साधक को शक्ति, साधना और तंत्र विद्या में सिद्धि प्राप्त होती है।

27 जून 2025-जगन्नाथ रथ यात्रा 
27 जून 2025 को प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा माता रथों पर सवार होकर भक्तों के बीच नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा से रथ खींचने से व्यक्ति को शुभ फल और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
June 2025 Festivals Vrat Typhar List from Ganga Dusshera to Jagannath Rath Yatra in hindi
जून माह के व्रत त्योहार - फोटो : Adobe Stock

जून माह के ग्रह गोचर 

  • 06 जून:    बुध का मिथुन राशि में गोचर
  • 07 जून:    मंगल का सिंह राशि में गोचर
  • 09 जून:    बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त
  • 11 जून:    बुध का मिथुन राशि में उदय
  • 15 जून:    सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
  • 22 जून:    बुध का कर्क राशि में गोचर
  • 29 जून:    शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
विज्ञापन
June 2025 Festivals Vrat Typhar List from Ganga Dusshera to Jagannath Rath Yatra in hindi
जून माह के व्रत त्योहार - फोटो : Adobe Stock

जून में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन

  • सूर्य नक्षत्र परिवर्तन- 8 जून को मृगशिरा और  22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
  • बुध नक्षत्र परिवर्तन-  9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
  • शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर 
  • मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
  • गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed